1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छोटे बच्चे ने अपनी एक्टिंग से सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, Video देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ

छोटे बच्चे ने अपनी एक्टिंग से सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, Video देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 29, 2024 11:52 am IST,  Updated : Aug 29, 2024 11:52 am IST

बॉलीवुड गाने पर एक्टिंग करते एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को आप एक बार देख लेंगे तो आप भी उसकी एक्टिंग की तारीफ करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में टैलेंटेड लोगों और बच्चों की कोई कमी नहीं है। पहले ऐसे टैलेंट को खोजना मुश्किल होता था मगर अब सोशल मीडिया ने इस काम को काफी आसान कर दिया है। लोग अपना वीडियो बनाते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद वीडियो लोगों की फीड पर आती है, लोग पसंद करते हैं और कुछ ही समय के बाद वीडियो वायरल हो जाता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें लोगों के टैलेंट देखने को मिला है। अभी एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गाने पर एक्सप्रेशन देकर एक्टिंग करता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी ईंट की भट्टी के पास बनाया हुआ है। वहां लोग ईंट बनाने में लगे हुए हैं और वहीं एक छोटा सा बच्चा बॉलीवुड गाने पर अपने एक्सप्रेशन दिखाकर मस्त एक्टिंग करता हुआ नजर आ रहा है। बच्चा 'मेरी आशिकी तूझे पसंद आए' गाने पर एक्टिंग करता हुआ नजर आ रहा है। वह लिरिक्स के मुताबिक अपने एक्सप्रेशन दे रहा है और वैसी ही एक्टिंग कर रहा है। छोटी सी उम्र में इतनी अच्छी एक्टिंग करने के कारण बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 53 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अगला सुपरस्टार है। दूसरे यूजर ने लिखा- जबरदस्त एक्टिंग है। तीसरे यूजर ने लिखा- छोटी सी उम्र में इतनी अच्छी एक्टिंग वाह लाजवाब। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या टैलेंट है।

ये भी पढ़ें-

ई-रिक्शा चलाते हुए अचानक चालक ने मारा स्टंट, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Video: यमराज जी लॉन्ग जंप का ले रहे हैं टेस्ट, सड़क के गड्ढों के पार कूदते दिखे भूत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।