1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर देर रात बिना शख्स के चलती दिखी बाइक, Video देखकर लोगों ने खोल दी पोल

सड़क पर देर रात बिना शख्स के चलती दिखी बाइक, Video देखकर लोगों ने खोल दी पोल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 28, 2024 05:54 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 05:54 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक बिना ड्राइवर के चलती नजर आ रही है। वीडियो को लोगों ने देखा तो पोल खोल दी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उन्हें अच्छे व्यूज मिल सके। कोई खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाता है तो कोई डांस करते हुए अपना वीडियो बनाता है। इसके अलावा भी लोग कई तरह के वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो को पहली नजर में देखने के बाद आप निश्चित ही हैरान होंगे। मगर वीडियो को गौर से देखने के बाद आप वीडियो का ट्रिक समझ जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप सभी ने टार्जन द वंडर कार फिल्म तो देखी ही होगी। इस फिल्म में गाड़ी को हीरो के पिता की आत्मा भी चलाते हुए अपना बदला लेती है। लोग जब गाड़ी के ड्राइवर सीट को देखते थे तो हैरान हो जाते थे क्योंकि वहां कोई नजर ही नहीं आता था। एक शख्स ने इसी तरह का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बाइक देर रात सड़क पर चल रही है मगर उस बाइक की सीट पर कोई भी बैठा हुआ नजर आ नहीं आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने शख्स की खोल दी पोल

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए शख्स की पोल खोल दी। एक यूजर ने लिखा- अब बाहर आ जाओ कोई फायदा नहीं छुपने कास मैंने भी देखा आपको। दूसरे यूजर ने लिखा- बेटा तुम्हारी खोपड़ी दिख रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- थोड़ा सा दिख गया पर मस्त है ये। एक अन्य यूजर ने लिखा- साइड में कौन बैठा है। दरअसल शख्स बाइक की सीट पर तो नहीं बैठा मगर साइड में लटकते हुए बाइक को धीमी रफ्तार पर चला रहा था जिसे लोगों ने देख लिया।

ये भी पढ़ें-

'खैनी' मुंह में दबाते ही शख्स में आ गई ताकत, फिर सामने वाले दम भर पीटा, Video हो रहा है वायरल

छोटे से स्कूटर पर शख्स ने खोल दिया जूते का शोरूम, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।