आज के समय में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ना करता हो। हर कोई सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव मिल ही जाएगा। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे और आपके फीड पर भी वो वीडियो आते होंगे जो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। किसी वीडियो में खतरनाक स्टंट करते हुए लोग नजर आते हैं तो किसी वीडियो में लोग दूसरी हरकते करते नजर आते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लड़ाई का वीडियो है। उसमें नजर आ रहा है कि किसी खाली मौदान में दो लोग खड़े हैं। एक शख्स दूसरे आदमी को मार रहा है मगर दूसरा आदमी उसे कुछ नहीं कर रहा है। इसके पीछे का कारण खैनी है। दरअसल वो आदमी अपने दोनों हाथों से खैनी मसल रहा है और इसी लिए वह सामने वाले मार खा रहा है। वह जैसे ही खैनी को मुंह में दबा लेता है ना जाने कहां से उसमें ताकत आ जाती है और फिर वह सामने वाले मारना शुरू करता है और फिर रुकता ही नहीं है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मजबूरी उस समय तक थी जब तक अगले के हाथ में जरदा था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हाथ में पावर थी, जैसे ही अंदर गई मेन पावर हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा- सुरती का कमाल है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत वीडियो है।
ये भी पढ़ें-
छोटे से स्कूटर पर शख्स ने खोल दिया जूते का शोरूम, Video हो रहा है वायरल