1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. झारखंड की इन महिलाओं की लड़ाई देख लोटपोट हो जाएंगे आप, Video हो रहा है वायरल

झारखंड की इन महिलाओं की लड़ाई देख लोटपोट हो जाएंगे आप, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 23, 2024 09:49 pm IST,  Updated : Aug 23, 2024 09:49 pm IST

दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है मगर आपने आज तक ऐसी लड़ाई अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं देखी होगी। वीडियो को देखने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी और मजेदार है। यहां हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं और आपके फीड पर कब कौन सा वीडियो आ जाए, आप भी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। अलग-अलग तरह के वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हैं। कोई वीडियो लोगों को गुस्सा दिलाता है तो कोई हंसने पर मजबूर कर देता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दूसरे नंबर वाली है यानी वीडियो को देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसाने लायक क्या है।

ऐसी लड़ाई कभी नहीं देखी होगी

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे झारखंड का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो महिलाएं अपने हाथ में एक-एक लंबा सा डंडा लेकर लड़ रही हैं। मगर इसमें गौर करने वाली बात दोनों की दूरी है। दरअसल दोनों महिलाएं एक दूसरे से काफी दूर खड़ी हैं और चिल्लाते हुए डंडे को जमीन पर मार रही हैं। आपने लड़ाई में लोगों को एक दूसरे पर डंडा चलाते देखा होगा लेकिन शायद ही कभी देखा होगा कि लोग जमीन पर डंडा मारकर लड़ रहे हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है यह झारखंड का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @vivek3780vivek नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'झारखंड की इन महिलाओं की लड़ाई कितनी खूबसूरत है, दूर से ही लाठियां पटक रही हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दूर से ही डरा रहे हैं यह तो पास में कोई नहीं आ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- एक दूसरे को डराना चाहते हैं और कुछ नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- अपना गुस्सा भी निकल जाए और किसी को कुछ हो भी ना। चौथे यूजर ने लिखा- ये चैलेंज कर रही हैं दोनों। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसी लड़ाई में किसी को चोट नहीं पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें-

पहाड़ की चोटी पर जाकर आग के साथ स्टंट करना पड़ गया भारी, Video आपको कर देगा हैरान

भाई का जुगाड़ देखकर बाइक बनाने वाले भी झटका खा जाएंगे, Video में दिखी अनोखी मोटरसाइकिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।