1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर बाइक सवार को धक्का लगाते दिखा सांड, Video देख लोग बोले - लगता है पेट्रोल खत्म हो गया था

सड़क पर बाइक सवार को धक्का लगाते दिखा सांड, Video देख लोग बोले - लगता है पेट्रोल खत्म हो गया था

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 23, 2024 10:02 am IST,  Updated : Aug 23, 2024 10:02 am IST

राह चलते आपको आवारा जानवरों का आतंक अक्सर देखने को मिल जाता होगा। ऐसे ही सांड का उत्पात मचाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

बाइक वालों को धक्का देता सांड- India TV Hindi
बाइक वालों को धक्का देता सांड Image Source : SOCIAL MEDIA

आवारा जानवरों का आंतक आपको देश के हर कोने में देखने को मिल जाएगा। खासतौर पर उत्तरी भारत और मध्य भारत के विभिन्न राज्यों में जैसे - यूपी, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी इन आवारा जानवरों के आतंक का वीडियो देखने को मिलता है। जिनमें ये जानवर सड़कों पर जमकर उत्पात मचाते हुए नजर आते हैं। हाल में ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। जिसमें एक सांड सड़क पर चल रहे एक बाइक सवार को धक्का देते हुए दिख रहा है।

सांड ने बाइक वालों को दिया धक्का

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो लोग बैठे हुए हैं और उन्हें पीछे से एक सांड धक्का लगाते हुए नजर आ रहा है। वहीं, बाइक पर बैठे लोग खुद को और बाइक को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। थोड़ी दूर तक तो सांड उन्हें धक्का देते रहता हैं। लेकिन कुछ दूर आगे जाने के बाद वे बाइक सवार अपनी बाइक को रोक देता है पर सांड अभी भी उन्हें धक्का देने में ही लगा रहता है। इस नजारे को देख सड़क पर खड़े लोग उन बाइक सवारों की मदद करने के लिए दौड़ पड़ते हैं और सांड को मारकर वहां से भगाने लगते हैं। लेकिन सांड ऊल्टा उन पर ही हमला बोल देता है। सांड को खुद पर ही हमला करते देख लोग वहां से उल्टे पांव भाग खड़े होते हैं।

वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @doaba_x08 नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 26 लाख लोगों ने देखा और डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं,  वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सांड ने कहा होगा - तू बैठ भाई धक्का मैं लगाएगा। दूसरे ने लिखा - भाई जल्दी चल, पीछे जाम लग रहा है। तीसरे ने लिखा - लगता है पेट्रोल खत्म हो गया था इसलिए सांड ने धक्का लगा दिया।

ये भी पढ़ें:

"Finally दादा जी मर गए, मैं अब बहुत खुश हूं…", अंतिम संस्कार में जाने के लिए मेकअप करते हुए लड़की ने बनाया Video

चीनी लड़की ने गाया शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' का गाना, चाहे कितनी बार भी देख लें Video, नहीं भरेगा आपका मन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।