1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जूतों को भीगने से बचाने के लिए हाथों पर चला शख्स, Video देखने के बाद लोगों ने कही एक ही बात

जूतों को भीगने से बचाने के लिए हाथों पर चला शख्स, Video देखने के बाद लोगों ने कही एक ही बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 22, 2024 05:53 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 05:53 pm IST

एक शख्स ने अपने जूतों को पानी से भीगने से बचाने के लिए ऐसा काम किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
जूते को भीगने से बचाने के लिए हाथों पर चलकर पानी को शख्स ने किया पार Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म पर है जहां आपको हर तरह का कंटेंट बहुत ही आसानी से देखने को मिल जाएगा। जरूरी जानकारी जैसे GK से लेकर मनोरंजन तक के पोस्ट सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। जो पोस्ट मजेदार या फिर अनोखे होते हैं, वो तो जमकर वायरल भी होते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर तो वीडियो और पोस्ट सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। आप अगर इन प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं तो फिर आपके फीड पर भी वायरल पोस्ट और वीडियो आते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हंसेंगे जरूर।

वीडियो में क्या नजर आया?

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक जगह पर सफेद रंग की गाड़ी खड़ी है। बारिश के कारण वहां आस-पास में पानी जमा हो गया है। गाड़ी में से शख्स को बाहर निकलना है मगर वह नहीं चाहता है कि उसके जूते गीले हो जाए। इसलिए वह अपना दिमाग चलाता है और वह गाड़ी से अपने हाथों पर बाहर निकलता है। जैसे-तैसे करके वह हाथों पर बैलेंस करते हुए बाहर निकलता है और जहां तक पानी था, उस पूरे रास्ते को वह हाथों पर चलकर पूरा करता है। इसके बाद वह अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lingting.china नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'जूते बहुत महंगे हैं, बिना किसी स्किल के मैं बरसात के दिन बाहर जाने की हिम्मत नहीं कर पाऊंगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने एक ही सवाल पूछा। एक यूजर ने लिखा- जूते को कार में क्यों नहीं उतार दिया? दूसरे यूजर ने लिखा- इसने जूते क्यों नहीं उतारे? तीसरे यूजर ने लिखा- जूता उतारने का ऑप्शन नहीं था क्या?वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं इसे कार में वापस जाते हुए देखना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने अपनी बाइक पर ही खोल दिया सैलून, हर्ष गोयनका ने खुद शेयर किया Video

फुटबॉल से क्रिकेट खेलते नजर आए कुछ लड़के, Video देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।