आज के समय में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें स्टंट करना बहुत कूल लगता है और बिना कुछ सोचे-समझे सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी वायरल होते हैं। किसी वीडियो में लड़का स्टंट करता हुआ नजर आता है तो किसी वीडियो में कोई लड़की स्टंट करती हुई दिखाई देती है। कोई बाइक के साथ खतरनाक स्टंट करता है, कोई कार के साथ स्टंट करता है तो कोई दौड़ती ट्रेन के साथ स्टंट करते हुए अपना वीडियो बनाता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिन्हें आपने भी देखे ही होंगे। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
ई-रिक्शा चालक ने किया स्टंट
सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक ई-रिक्शा सड़क पर चलती हुई नजर आ रही है। रिक्शा चालक की सीट पर दो लोग बैठे हुए हैं जिसमें से एक शख्स उसे चला रहा है। अचानक वह अपनी रिक्शा को सड़क के एक किनारे ले जाता है और चलाते हुए एक पहिए को हवा में उठा लेता है और फिर कुछ दूर तक सिर्फ दो पहियों पर ही वो रिक्शे को लेकर जाता है। ई-रिक्शा के साथ ऐसा स्टंट करना काफी खतरनाक हो सकता है क्योंकि रिक्शे काफी हल्के होते हैं और बहुत ही आसान से यह पलट सकते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @MojClips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दिल्ली में ई रिक्शा में सोच समझकर बैठना।' वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- इसने धूम फिल्म का कोई पार्ट देख लिया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ओ भाई बिगनर नहीं अल्ट्रा प्रो लग रहा है।
ये भी पढ़ें-
Video: यमराज जी लॉन्ग जंप का ले रहे हैं टेस्ट, सड़क के गड्ढों के पार कूदते दिखे भूत
सड़क पर देर रात बिना शख्स के चलती दिखी बाइक, Video देखकर लोगों ने खोल दी पोल