1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गैंडे को देखते ही जंगल के राजा की निकली हवा! रास्ते से दूर होते शेरों का Video वायरल

गैंडे को देखते ही जंगल के राजा की निकली हवा! रास्ते से दूर होते शेरों का Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 29, 2024 01:04 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 01:04 pm IST

जंगल के बीच बनी सड़क पर दो शेर आराम फरमा रहे थे और तभी उन्हें सामने से दो भारी भरकम गैंडे आते नजर आ गए। इसके बाद शेरों ने वो काम किया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी।

Screen Grab- India TV Hindi
गैंडों को देखते ही रास्ते से हट गए शेर Image Source : SOCIAL MEDIA

जंगल में एक या दो नहीं बल्कि कई तरह के जानवर रहते हैं मगर फिर भी वहां का राजा सिर्फ एक ही कहलाता है। बच्चा हो या फिर कोई जवान हो, हर किसी के मुंह से आप यही सुनेंगे की जंगल का राजा शेर है। शेर अपनी बहादुरी और अपने ताकत के कारण जंगल का राजा कहलाता है। अब जब शेर का नाम ख्याल में आता है तो यह जरूर लगता होगा कि शेर किसी भी जानवर से भिड़ सकता है, शेर के सामने आने की हिम्मत कोई नहीं करता होगा लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो इस सोच को बदलकर रख देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आखिर क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी जंगल का है। जंगल में बनी कच्ची सड़क पर दो शेर लेटकर आराम कर रहे होते हैं। तभी एक शेर को नजर आता है कि पीछे से दो गैंडे चलते हुए आ रहे हैं। उन गैंडों को देखने के बाद दोनों शेर चुपचाप वहां से खड़े हो जाते हैं और सड़क से हटकर किनारे खड़े हो जाते हैं। गैंडे कुछ देर रुकते हैं और फिर वो आगे चलने लगता है। ऐसा देखते ही शेर किनारे से भी हट जाते हैं और जंगल के अंदर की तरफ चलकर जाने लगते हैं। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है, 'तो क्या इस चीज ने फिर गैंडे को जंगल का राजा बना दिया?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- नहीं वो आराम कर रहे थे, उन्हें किसी और दिन देखना। दूसरे यूजर ने लिखा- शेर हमेशा शेर ही रहता है, वो लड़े या फिर ना लड़े। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह कमाल का वीडियो था।

ये भी पढ़ें-

छोटे बच्चे ने अपनी एक्टिंग से सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, Video देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ

ई-रिक्शा चलाते हुए अचानक चालक ने मारा स्टंट, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।