1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bear Attack On Man: आदमी के पीछे हाथ धोकर पड़ गया काला भालू, ऐसा लगा कि जान लेकर ही मानेगा, देखें वीडियो

Bear Attack On Man: आदमी के पीछे हाथ धोकर पड़ गया काला भालू, ऐसा लगा कि जान लेकर ही मानेगा, देखें वीडियो

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 13, 2023 11:33 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 11:35 pm IST

इस दौरान शख्स का पैर पकड़कर भालू खींचने का प्रयास करता है, लेकिन जैसे ही भालू की पकड़ ढीली होती है, तभी शख्स अपना पैर छुड़ाकर पेड़ के ऊपर चढ़ जाता है। इस दौरान भालू नीचे खड़ा होकर उस शख्स का इंतजार करता है।

Bear Attack On Man black bear attack on man to kill see viral video- India TV Hindi
आदमी के पीछे हाथ धोकर पड़ा काला भालू Image Source : SOURCE/@WOWTERRIFYING

सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं और लोग तरह तरह के कमेंट करते हैं। कभी-कभी जानवरों के भी कमाल के वीडियो शेयर किए जाते हैं, जो आपके हंसाते भी हैं और आपको डराने का काम भी करते हैं। एक वीडियो आज हम आपको दिखाने वाले हैं। इस वीडियो में एक भालू और एक आदमी को एक साथ देखा जा सकता है। यह वीडियो इतना खतरनाक है कि अगर आदमी पेड़ पर न चढ़ता तो भालू शायद उस शख्स की जान तक ले सकता था। 

इस वीडियो में चौंकाने वाली बात है कि जंगल में घूम रहा एक भालू एक आदमी के पीछे पड़ जाता है। भालू से जान बचाकर भाग रहा शख्स जल्दी जल्दी में पेड़ पर चढ़ जाता है ताकि उसकी जान बच सके। इस दौरान गुस्से में तिलमिलाया काला भालू शख्स के पीछे पड़ जाता है और पेड़ पर चढ़ने का प्रयास करता है। इस दौरान शख्स का पैर पकड़कर भालू खींचने का प्रयास करता है, लेकिन जैसे ही भालू की पकड़ ढीली होती है, तभी शख्स अपना पैर छुड़ाकर पेड़ के ऊपर चढ़ जाता है। इस दौरान भालू नीचे खड़ा होकर उस शख्स का इंतजार करता है। 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर @WowTerrifying नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। बता दें कि खबर बनाने तक इस वीडियो को 1 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को कई यूजर्स देख चुके हैं। साथ ही कई यूजर्स एक के बाद एक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लगता है जैसे भालू शख्स को पकड़कर ही दम लेगा। बता दें कि इस वीडियो को देखकर आपकी जान मुंह में आ जाएगी। इस तरह की विडियो सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों द्वारा शेयर किया जाता है। अधिक वायरल वीडियो देखने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।