1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'गणपति बप्पा मोरया' गाने पर लड़कियों ने डांस कर बना दिया माहौल, Video देखते ही झूम जाएंगे आप

'गणपति बप्पा मोरया' गाने पर लड़कियों ने डांस कर बना दिया माहौल, Video देखते ही झूम जाएंगे आप

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 10, 2024 10:53 pm IST,  Updated : Sep 10, 2024 10:53 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लड़कियों का एक ग्रुप डांस की प्रैक्टिस करते दिख रहा है। वीडियो को देख लोगों के पैर अपने आप ही थिरकने को मजबूर हो गए।

गाने पर डांस करती लड़कियां- India TV Hindi
गाने पर डांस करती लड़कियां Image Source : SOCIAL MEDIA

डांस वाले वीडियो तो भर दिन में सोशल मीडिया पर सैकड़ों दिखाई देते हैं लेकिन कुछ एक वीडियो पर हमारी नजरें ठहर सी जाती हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां लड़कियों के एक ग्रुप ने 'गणपति बप्पा मोरया' गाने पर ऐसा डांस किया कि वीडियो देख लोगों के पैर थिरकने को मजबूर हो गए। 

लड़कियों का कमाल का डांस हुआ वायरल

लड़कियों द्वारा 'गणपति बप्पा मोरया' गाने पर इतनी बेहतरीन परफॉर्मेंस देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़कियों का एक समूह एक साथ मिलकर प्रैक्टिस कर रहा है। इस दौरान लड़कियां काफी एनर्जेटिक गाने पर तेजी से डांस स्टेप्स कर रही हैं। लड़कियों के सभी डांस स्टेप्स कमाल के लग रहे हैं और बज रहे गाने के बीट पर सटीक मैच हो रहे हैं। लड़कियों के एक्सप्रेशन से लेकर उनकी टाइमिंग हर चीज बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रही है। 

वीडियो लोगों को आय पसंद, बोले - दिन बना दिया यार

एक मिनट का यह वीडियो सोशल साइट X पर वायरल हो रहा है। जिसे @Starboy2079 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- 'इसे डांस कहते हैं। एनर्जी, स्ट्रेंथ, स्टेमिना और श्रद्धा। इन लड़कियों को प्लीज फेमस करें।' यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा कि इसे अभी तक 4 लाख से भी अधिक व्यूज और 11 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इन लड़कियों की  परफॉर्मेंस देख उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है - जस्ट वॉव..इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद। दूसरे ने लिखा है- इसे देखकर वाकई गूजबंप्स आ रहे हैं। तीसरे ने लिखा है- ओह गॉड..इतना कुछ एक परफॉर्मेंस में हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा है- रियल एनर्जी इस गाने से आ रही है। कई लोगों ने इसे शेयर भी किया है।

ये भी पढ़ें:

Vote For Kamla Harris: इलेक्शन कैंपेन में भारतीयों ने लगाया 'नाचो-नाचो' का तड़का, सोशल मीडिया पर छाया ये Video

Video: "काफिरों का आविष्कार है ये फोन", यह कहते हुए इमाम ने हथौड़ा मार तोड़वा दिए सभी छात्रों के मोबाइल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।