शहर की व्यस्त सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाने की समस्या से तंग आकर एक स्थानीय निवासी ने सुबह काम पर जाते समय यातायात रोक दिया और एक ऑटो चालक से माफी मंगवा ली। महादेवपुरा इलाके में मोरे महादेवपुरा के पास वन-वे सर्विस रोड पर हुई इस घटना का विवरण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों ने नागरिक की हिम्मत की तारीफ की है।
रेडिट पर शेयर किया पूरा वाकया
इस मामले को रेडिट पर @harryfan007 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में शख्स ने बताया कि, 'आज सुबह काम पर जाते समय, मोरे महादेवपुरा के पास पहले से ही भीड़भाड़ वाली सर्विस रोड पर गलत दिशा से गाड़ी चलाने वालों से मैं इतना तंग आ गया था। मैंने वहां से हटने से इनकार कर दिया और हां, मुझे खेद है कि अंततः मेरी वजह से भी जाम लग गया। लेकिन लोगों ने जिस धृष्टता और आत्मविश्वास से कहा कि गलती मेरी थी, फिर भी उन्होंने पूरी सड़क पर कब्जा जमाए रखा। जब ऑटो वाले ने कहा कि यह वन-वे नहीं है, तो मैंने उससे बहस की और कहा कि अगर बोर्ड नहीं लगा है तो मैं उसे 1000 रुपये देने को तैयार हूं, लेकिन अगर लगा है तो वह माफी मांगे। मैंने उसे वन-वे बोर्ड दिखा दिया। और आप जानते हैं, उसने शर्मिंदा होकर माफी मांग ली। मैंने गलत साइड और फुटपाथ पर गाड़ी चलाने वालों के कुछ वीडियो बनाए हैं जिनमें उनके चेहरे और नंबर प्लेट दिख रहे हैं, जिन्हें मैं थाने में जमा कराऊंगा। जो लोग वहां मौजूद थे और कहेंगे कि मैं गलत था, शायद मेरे पीछे वालों को रोककर, लेकिन मैं सड़क पर गलत दिशा से गाड़ी चलाने वालों को जरूर रोकूंगा।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कई यूजर्स ने शख्स का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा कि, 'शाबाश! भारत को आप जैसे और नागरिकों की ज़रूरत है। यकीन मानिए, किसी ऑटो चालक से माफी मंगवाना कोई आसान काम नहीं है।'
दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'अंत में, किसी को तो सही के लिए खड़ा होना ही चाहिए और आपने वही किया है।'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, "बहुत खूब भाई! बेंगलुरु में आजकल बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो सावधानी से गाड़ी चलाते हैं, लेकिन ऐसे अपराधी उन्हें बेवकूफ बनाकर सड़क पर अपना दबदबा कायम रखते हैं। अब समय आ गया है कि उन्हें उनकी औकात दिखाई जाए। उम्मीद है कि सभी 'सुरक्षात्मक ड्राइवर' जाग उठेंगे और अपनी बात पर अड़े रहेंगे। यह आपका शहर भी तो है।"
चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बहुत बढ़िया काम किया है। हालांकि, अगर आपको स्थानीय भाषा नहीं आती है, तो मैं इसकी सलाह नहीं दूंगा, और शायद आम तौर पर भी नहीं। मैंने देखा है कि निर्दोष लोग पल भर में ऑटो चालकों द्वारा घेर लिए जाते हैं और उन पर अनुचित हमला किया जाता है।'
गौरतलब है कि, इससे पहले बेंगलुरु में मकानों के बढ़ते किराये पर महिला का गुस्सा वायरल हुआ था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
बेंगलुरु में फिजूलखर्च करने की आदतों पर महिला ने उठाए सवाल, सेविंग्स को लेकर जो कहा; तुरंत होने लगा वायरल