1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. MBA, ग्रेजुएट के बाद सोशल मीडिया पर छाया डिप्लोमा डांसर चाय वाला, डांस करते हुए लोगों को सर्व करता है Tea

MBA, ग्रेजुएट के बाद सोशल मीडिया पर छाया डिप्लोमा डांसर चाय वाला, डांस करते हुए लोगों को सर्व करता है Tea

 Published : Nov 18, 2022 04:27 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 04:28 pm IST

आपने कई चाय वाले की कहानी सुनी होगी। इस बार को आपको एक चाय वाले की कहानी बताने जा रहा हूं, जिसके बारे में जानकर आप चकित हो जाएंगे। इस चाय वाले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डिप्लोमा डांसर चाय वाला- India TV Hindi
डिप्लोमा डांसर चाय वाला Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया पर एक वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक लड़का हाथ में चाय लिए लोगों को चाय परोस रहा है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इमसें ऐसा क्या है कि इस लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल होने के पीछे रिजन है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं कि क्यों ये युवक वायरल हो रहा है। 

चाय देने का अनोखा स्टाइल 

आपने इससे पहले एमबीए चाय वाला और ग्रेजुएट चाय वाली की कहानी सुना ही होगा। लेकिन ये चाय वाला तोड़ा अलग है। इसके चाय देने का तरीका सभी को पसंद आ रहा है। शाम के समय चाय के दुकान पर सैकड़ो की भीड़ लग जाती है। चाय के दुकान का नाम भी काफी आर्कषित करने वाला है। युवक ने चाय के दुकान का नाम डिप्लोमा डांसर चाय वाला रखा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस लड़के की वीडियो काफी तेजी से वायरल कर रहे हैं। आप नीचे दिए गए वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे युवक लोगों को डांस करते हुए चाय दे रहा है। ये स्टाइल लोगों को काफी भा भी रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे लड़का लोगों को एंटरटेनमेंट भी दे रहा है। 

वायरल वीडियो कहां का?
सोशल मीडिया पर धुम मचाने वाला वीडियो बिहार के रोहतास जिले का है। इस वीडियो में दिख रहा युवक सासाराम का रहने वाला है। इस संबंध में दुकान के ऑनर से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हमारी ही वीडियो है। ऑनर ने आगे बताया कि हमें बचपन से ही डांस पसंद है। मैंने डिप्लोमा किया था। इसके बाद उड़ीसा में नौकरी कर रहा था लेकिन काम में मन नहीं लगा तो मेरे भी दिमाग ये आइडिया आया और हमने ये चाय दुकान खोली। इस युवक का नाम चुनचुन सिंह है जो कि सासाराम के कालीस्थान का रहने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।