1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक दो ट्रकों को ओवरटेक करने की कर रहा था कोशिश, फिर हो गया भीषण हादसा, लोगों ने कहा-'यमराज छुट्टी पर थे'

युवक दो ट्रकों को ओवरटेक करने की कर रहा था कोशिश, फिर हो गया भीषण हादसा, लोगों ने कहा-'यमराज छुट्टी पर थे'

 Published : Mar 23, 2023 03:38 pm IST,  Updated : Mar 23, 2023 03:38 pm IST

कुछ वीडियो तो इतने डरावने होते हैं कि उन्हें देखकर ही रूह कांप जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

bike viral video- India TV Hindi
बाइक वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

आज देश में कई लोग बाइक या कार दुर्घटना में अपनी जान गंवा देते हैं। कभी सामने वाले की गलती होती है तो कभी बाइक या कार ड्राइवर की। जरा सी चूक पल भर में जान ले लेती है। आपने सोशल मीडिया पर कई बाइक और कार एक्सीडेंट से जुड़े वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो तो इतने डरावने होते हैं कि उन्हें देखकर ही रूह कांप जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक की जान बाल-बाल बच जाती है। ऐसा लगता है जैसे भगवान ने खड़े होकर उसकी जान बचाई हो।

ऐसे बाइक चलाना ही क्यों? 

हम आपके साथ जो वीडियो शेयर कर रहे हैं, उसमें एक व्यस्त सड़क पर गाड़ी की आवाजाही लगी हुई है,एक राजमार्ग जिसमें तीन बड़े ट्रेलर एक दूसरे के समानांतर चल रहे हैं। दो दाईं ओर हैं और एक बाईं ओर है। एक बाइक सवार पीछे से आता है और वो दाहिनी ओर चल रहे ट्रेलर से टकरा जाता है। जिससे उसकी बाइक से तेजी से टकराते हुए नीचे गिर जाती है। वह सड़क पर पहले ट्रक के पिछले टायर और फिर दूसरे ट्रक के अगले टायर की चपेट में आ जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इसमें बाइक सवार की लापरवाही साफ नजर आ रही है। उसकी एक बड़ी गलती की वजह से यह स्थिति सामने आ जाती है।

वायरल वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओवरटेक करने की क्या जरूरत थी जब देख रहे हैं कि दो ट्रक एक साथ चल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भगवान ने बचा लिया है नहीं तो अब तक मौत हो गई होती। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि युवक लेन से बाहर क्यों जा रहा था? इसमें युवक की गलती है। ये आइडिया एकदम गलत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।