1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. BMW को लगी टक्कर, लेकिन जीत गई इंसानियत... रोते डिलीवरी बॉय की कहानी सुन पिघल गया कार मालिक, फिर...

BMW को लगी टक्कर, लेकिन जीत गई इंसानियत... रोते डिलीवरी बॉय की कहानी सुन पिघल गया कार मालिक, फिर...

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 25, 2026 02:05 pm IST,  Updated : Jan 25, 2026 02:08 pm IST

BMW कार को एक डिलीवरी बॉय ने गलती से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी पर काफी स्क्रैच आ गए। आमतौर पर ऐसी स्थिति में विवाद बढ़ जाता है, लेकिन यहां कहानी ने बिल्कुल अलग मोड़ ले लिया।

BMW को डिलीवरी बॉय ने मारी टक्कर- India TV Hindi
BMW को डिलीवरी बॉय ने मारी टक्कर Image Source : INSTAGRAM/THEASLISIDHARTH

सड़कों पर महंगी गाड़ियों और डिलीवरी एजेंट्स के बीच अक्सर टकराव के बाद गुस्से और बहस देखने को मिलते हैं। लेकिन हालिया एक घटना ने साबित कर दिया है कि आज भी इंसानियत जिंदा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

दरअसल, सिद्धार्थ की लग्जरी सफेद BMW कार को एक डिलीवरी बॉय ने गलती से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी पर काफी स्क्रैच आ गए। आमतौर पर ऐसी स्थिति में विवाद बढ़ जाता है, लेकिन यहां कहानी ने बिल्कुल अलग मोड़ ले लिया।

डिलीवरी बॉय की कहानी ने बदल दिया सबकुछ

सिद्धार्थ ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब उन्होंने ऑन-कैमरा डिलीवरी बॉय से नुकसान की भरपाई की बात कही, तो वह युवक फूट-फूटकर रोने लगा। उसने अपने अस्पताल के बिल दिखाए और बताया कि उसकी मां लास्ट स्टेज कैंसर से जूझ रही हैं। युवक ने कहा कि वह दिन-रात मेहनत करके अपनी मां के इलाज के लिए पैसे जुटा रहा है।

"एक मां की जान, कार से कहीं ज्यादा कीमती"

डिलीवरी बॉय की बेबसी और मां की हालत जानकर सिद्धार्थ का दिल पसीज गया। उन्होंने न सिर्फ युवक को माफ कर दिया, बल्कि एक भी रुपया लेने से साफ इंकार कर दिया। सिद्धार्थ ने वीडियो में कहा, "मेरा दिल उसे एक पैसा मांगने के लिए भी गवाही नहीं दे रहा था। गाड़ी तो कभी भी ठीक हो सकती है, लेकिन एक मां की जान और माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।" उन्होंने यह भी साफ किया कि BMW को ठीक कराना अब उनकी जिम्मेदारी है और वे इसे उस युवक के संघर्ष में अपना छोटा सा योगदान मानते हैं।

सोशल मीडिया की ताकत बनी सहारा

इतना ही नहीं, सिद्धार्थ ने उस युवक का नंबर भी शेयर किया ताकि जो लोग मदद करना चाहें, वे सीधे कर सकें। इसका असर चौंकाने वाला रहा। वीडियो पोस्ट होने के महज एक घंटे के भीतर 25,000 से 30,000 रुपये की मदद युवक तक पहुंच गई। जब डिलीवरी बॉय ने यह रकम सिद्धार्थ को मुआवजे के तौर पर देने की कोशिश की, तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि यह पैसा सिर्फ उसकी मां के इलाज के लिए है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रेलवे स्टेशन पर 'समुद्र तल से ऊंचाई' क्यों लिखी होती है, हजार बार सफर करके भी नहीं जानते वजह

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 2 प्लेटफॉर्म के बीच से निकलती है रोड; एक साथ दौड़ती हैं कार और ट्रेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।