वर्क फ्रॉम होम की दुनिया में एक मजेदार और चौंकाने वाला पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। एक ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में Gen-Z कर्मचारी ने कैमरा ऑन किया तो उसके चेहरे पर फेस पैक लगा हुआ था। बॉस का रिएक्शन और कर्मचारी का चुटीला जवाब देखकर इंटरनेट पर चर्चा छिड़ गई है। वीडियो में मैनेजर बार-बार कर्मचारी से कैमरा ऑन करने को कह रहे हैं। वे कहते हैं, “क्या अपना कैमरा ऑन कर सकती हो?” कर्मचारी शुरू में कैमरा ऑफ रखती हैं। जब वे अंत में कैमरा चालू करती हैं तो स्क्रीन पर उनका चेहरा फेस पैक से ढका दिखाई देता है।
इंस्टाग्राम पर शेयार किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अलग-अलग प्राइवेट अकाउंट से शेयर किया गया है। मगर, @virral_world_7 नामक हैंडल से शेयर किए गए वीडियो को देखने के बाद वर्कप्लेस पर व्यावसायिकता, रिमोर्ट वर्क कल्चर और क्या कर्मचारियों को वर्चुअल मीटिंग के दौरान अपने कैमरे चालू रखने की आवश्यकता होनी चाहिए, जैसे मुद्दों पर चर्चा छिड़ गई है। दरअसल, वीडियो की शुरुआत में मैनेजर एक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान कर्मचारी से बार-बार कैमरा चालू करने के लिए कहते हैं। कर्मचारी शुरू में अपना कैमरा बंद रखती है, जिस पर मैनेजर जोर देकर कहती है, 'क्या आप कृपया अपना कैमरा चालू कर सकती हैं? मैं आपके साथ योजना साझा करूंगा। क्या आप कृपया अपना कैमरा चालू कर सकती हैं?' जब कर्मचारी ने आखिरकार अपना कैमरा चालू किया, तो वह चेहरे पर मास्क लगाए हुए दिखाई दी।
बॉस का रिएक्शन वायरल
कर्मचारी की इस हरकत को देख बॉस आश्चर्यचकित रह गया और उसने हिन्दी में कहा, 'ये सब आप अपने लंच टाइम पर किया करो।' हालांकि, कर्मचारी ने एक हास्यपूर्ण जवाब दिया जो वायरल वीडियो का मुख्य आकर्षण बन गया है। वह कहती हैं, 'आप लंच टाइम ही 15 मिनट का देते हो। मेरे फेस पैक को सूखने में 20 मिनट लगते हैं।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट को देखकर कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस वीडियो को दूसरे हैंडल से भी शेयर किया गया है। एक यूजर ने लिखा कि, 'मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरी रिमोट टीम काम करते समय क्या कर रही है, चाहे वो तेज संगीत सुन रही हो या मास्क लगाए हो। जब तक वे काम के प्रति समर्पित और उत्साहित हैं।' उनका सुझाव था कि रिमोट वर्क के दौरान उत्पादकता दिखावे से ज्यादा मायने रखती है।
दूसरे ने लिखा कि, 'भारतीय हमेशा पश्चिमी कंटेंट की नकल क्यों करते हैं? क्या वे खुद कुछ नहीं सोच सकते? मुझे यह पसंद नहीं आया, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने नकल क्यों की।'
तीसरे यूजर ने अनिवार्य कैमरा नीतियों के प्रति असुविधा व्यक्त करते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि वे हमें कैमरे पर देखने के लिए इतने जुनूनी क्यों हैं।'
मैनेजर के बार-बार दबाव डालने की आलोचना करते हुए एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, 'यह Gen Z के बारे में नहीं है। यह उस अंकल के बारे में है जो उसे कैमरा चालू करने के लिए बार-बार दबाव डाल रहे थे। किसी को सिर्फ देखना किसी काम का नहीं होता, यह बहुत ही घटिया और अनुचित लगा।'
एक यूजर ने युवा पीढ़ी के आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए लिखा, 'मुझे Gen Z बहुत पसंद है! वे हमारी पहली नौकरियों में झेली गई बकवास को बर्दाश्त नहीं करेंगे।'
गौरतलब है कि, इससे पहले ऑनलाइन मीटिंग में फेस पैक लगाकर आई Gen-Z कर्मचारी का वीडियो वायरल हो चुका है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -