1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कमर लचकाते लड़के का Belly Dance देख लोग बजाते रह गए तालियां, Video देख लोगों ने बताया नोरा का भाई

कमर लचकाते लड़के का Belly Dance देख लोग बजाते रह गए तालियां, Video देख लोगों ने बताया नोरा का भाई

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 29, 2024 01:41 pm IST,  Updated : Sep 30, 2024 04:05 pm IST

सोशल मीडिया पर एक लड़के के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां लड़के ने कमर लचकाते हुए ऐसा डांस किया कि उसके आगे लड़कियां भी फेल हो गईं।

डांस करता हुआ लड़का- India TV Hindi
डांस करता हुआ लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

यूं तो सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले डांस के वीडियो में आमतौर पर लड़कियां ही देखी जाती हैं लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़के का डांस देख पब्लिक हैरान रह गई। लड़के ने ऐसे कमर लचकाते हुए डांस किया कि उसके सामने अच्छी-अच्छी डांस करने वाली लड़कियां भी फेल हो जाएंगी। हालांकि लड़के का यह डांस देख कुछ लोग शर्म के मारे पानी-पानी हो गए। 

लड़के का डांस देख पब्लिक हुआ आउट ऑफ कंट्रोल

वीडियो देखने से यह किसी स्कूल का नजारा समझ आ रहा है। जहां एक स्कूली लड़के को स्टेज पर एक कार्यक्रम के दौरान डांस करते हुए देखा जा सकता है। जहां लड़का बॉलीवुड फेमस सॉन्ग 'दिलबर...दिलबर...' पर डांस करते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान  लड़का अपनी कमर ऐसे लचका रहा है जैसे कोई प्रोफेशनल महिला डांसर डांस कर रही हो। वहीं, लड़के को इस तरह से परफॉर्म करते देख स्टेज पर बैठे कुछ शिक्षक ठहाके लगा रहे हैं तो वहीं कुछ शिक्षक लड़के के इस डांस परफॉर्मेंस को अपने फोन के कैमरे में कैद कर रहे हैं। 

लोगों ने कमेंट कर लड़के के लिए मजे

लड़के के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - लगता है, भाई नोरा फतेही को फेल कर देगा। दूसरे ने लिखा - भाई इस लड़के को तो मुंबई जाना चाहिए, नोरा मैडम को ट्रेन करने। तीसरे ने लिखा - सामने रखे तीनों ट्रॉफी का हकदार यहीं लड़का है, इसे छोड़ किसी और को नहीं मिलनी चाहिए। चौथे ने लिखा - भाई ने नाक कटवा दी, लड़कों का नाम खराब कर के ही मानेगा। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने कमेंट करते हुए लड़के की तुलना हार्दिक पांड्या से कर दी और कहा कि ये तो हार्दिक पांड्या जैसा दिख रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @scorpio_s11__0012 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

Video: मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर करतब दिखा रहा था शख्स, जिसका डर था आखिर वहीं हुआ

500 के नोट छाप-छाप कर शख्स ने लगा दिया ढेर, असली और नकली का फर्क करना हुआ मुश्किल, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।