1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बुर्का पहनी महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से ​​की लाखों रुपये के गहने की चोरी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बुर्का पहनी महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से ​​की लाखों रुपये के गहने की चोरी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 Reported By: Rajiv Singh Edited By: Ravi Prashant
 Published : Mar 06, 2023 12:03 pm IST,  Updated : Mar 06, 2023 12:03 pm IST

पलक झपकते ही दुकान से लाखों रुपए का सामान चुरा लेती हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिलाओं को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

video of women stealing gold- India TV Hindi
गोल्ड चुराते महिलाओं का वीडियो Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया पर चोरी से जुड़े कई वीडियोज देखने को मिलते हैं। उन वीडियो में कई बार महिलाएं चोरी करते पकड़ी जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी महिलाएं चोर हैं, जो पलक झपकते ही दुकान से लाखों रुपए का सामान चुरा लेती हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिलाओं को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

दुकानदार को लगाया चुना

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि दुकान में पांच बुर्का पहने महिलाएं नजर आ रही हैं। ये सभी एक ज्वेलरी शॉप में मौजूद दिखाई दे रही हैं। पाँचों महिलाएं आभूषणों को देख रही होती हैं। सोनार महिलाओं को आभूषण भी दिखा रहा होता है। महिला के सामने दुकान के काउंटर पर कई ज्वेलरी पड़े रहते हैं। इसी बीच दो महिलाएं ने जेवर चुरा लेती है। मिली जानकारी के मुताबिक महिलाओं ने गोल्ड के टॉप्स का बॉक्स चुराई हैं, जिसमें टॉप्स रखे हुए थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

कहां का है मामला?

वहीं आपको बता दें कि यह मामला मुंबई से सटे ठाणे का है। जहां ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक ज्वेलरी की दुकान पर सोना खरीदने आई दो महिलाओं ने ज्वेलरी चुरा ली। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि सोना खरीदने के बहाने आई महिलाएं मौका मिलते ही सोने के टॉप्स का डिब्बा उड़ा ले गईं। यह घटना 4 मार्च 2023 को मुंब्रा के मेघना ज्वैलर्स में हुई थी। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, यह इस तरह का पहला मामला नहीं है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। जहां महिला कभी दुकान के अंदर तो कभी मॉल के अंदर घुसकर चोरी करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।