1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक की हेयर स्टाइल देख लोगों ने पकड़ लिया माथा, लोग पूछ रहे हैं 'ये कौन सा STYLE'

युवक की हेयर स्टाइल देख लोगों ने पकड़ लिया माथा, लोग पूछ रहे हैं 'ये कौन सा STYLE'

 Published : Apr 17, 2023 04:36 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 04:36 pm IST

कई युवा तो ऐसे हैं जो अपने वीडियो वायरल करने के लिए सारी हदें पार कर रहे हैं। जैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी लगेगा कि युवक ने वायरल होने के लिए ऐसा किया है।

Can you tell which hairstyle is this?- India TV Hindi
क्या आप बता सकते हैं ये कौन सा हेयरस्टाइल है? Image Source : INSTAGRAM

आजकल पूरी दुनिया में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कुछ लोग वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। कई युवा तो ऐसे हैं जो अपने वीडियो वायरल करने के लिए सारी हदें पार कर रहे हैं। जैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी लगेगा कि युवक ने वायरल होने के लिए ऐसा किया है। वीडियो देखने के बाद आप पूरी तरह हैरान रह जाएंगे। आपको हैरानी होगी कि क्या सच में लोग ऐसा कर सकते हैं?

दुनिया का अजब-गजब हेयरस्टाइल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक नजर आ रहा है। युवक को देखकर एक पल के लिए हैरानी होगी। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक सिर पर हरी मिर्च लगा नजर आ रहा है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक ने बाल कटवाए हैं। वहीं दूसरी स्लाइड में भी युवक के सिर पर लाल मिर्च लगी है। इस हेयरस्टाइल को देखकर आप दंग रह गए होंगे। जहां तक ​​हमें लगता हैं कि शायद ही आपने ऐसा हेयर स्टाइल देखा होगा।

यूजर्स ने किया खूब ट्रोल 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि इन लोगों ने धरती पर चरस बोई है। पहले अवसर पर उन्हें पृथ्वी से ऊपर भेजने की आवश्यकता है। एक यूजर ने लिखा कि उनका हेयर स्टाइल कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है। वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन चौकाने वाले हैं तो कुछ लोगों के कमेंट्स आपको हैरान कर देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।