1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक टायर ने हवा में उड़ा दी कार, ऐसा हादसा कि देख दहल जाएगा दिल

एक टायर ने हवा में उड़ा दी कार, ऐसा हादसा कि देख दहल जाएगा दिल

 Published : Mar 28, 2023 06:36 am IST,  Updated : Mar 28, 2023 06:37 am IST

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राजमार्ग पर एक कार दुर्घटना का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक पिकअप ट्रक के ढीले पहिए के कारण किआ सोल हवा में उड़ गई।

car accident video- India TV Hindi
हवा में कार उड़ जाती है Image Source : TWITTER/ANOOP_KHATRA

सड़क नियमों और सुरक्षा नियमों का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर राजमार्गों पर वाहन चलाते समय हमेशा ध्यान रखना चाहिए। क्या आप सोच रहे हैं कि हम अचानक इस बारे में क्यों बात कर रहे हैं? आपने खबर के हेडलाइन से अंदाजा लगा लिया होगा। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राजमार्ग पर एक कार दुर्घटना का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक पिकअप ट्रक के ढीले पहिए के कारण किआ सोल हवा में उड़ गई। 

एक टायर कार को हवा में उड़ा देता है

यह वीडियो अपने आप में हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी है। इस पिकअप ट्रक के पहिए उतरकर दूसरी कार से टकरा जाते हैं। इसके बाद जो होता है कार मालिक ने शायद ही सोचा होगा कि उसके साथ ऐसी घटना हो सकती है। जैसे ही पहिया कार से टकराता है, कार पूरी तरह से हवा में उड़ जाती है। फिर कई बार कार पलटी मारती है। वीडियो देखने से साफ है कि बैठे शख्स को बुरी तरह चोट आई होगी।

लोगों के सामने आ रहे हैं रिएक्शन 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने अनूप खतरा ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि कल सबसे पागल करने वाली कार दुर्घटना देखी। आप देख सकते हैं कि ऑटोपायलट भी घूमता है और मेरे लिए रूज टायर से बचता है $TSLA। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जांचकर्ताओं को पता चलेगा कि ट्रक में व्हील स्पेस थे, जिससे व्हील हब असेंबली विफल हो गई, जिससे ऐसा हुआ। मुझे यकीन है कि उनका बीमा उनके चिकित्सा खर्चों को कवर नहीं करेगा। हम कैसे मदद कर सकते हैं?

एक यूजर ने लिखा कि यह एक ICE वाहन के कम वजन को भी प्रदर्शित करता है और कैसे उन्हें एक टायर द्वारा हवा में उछाला जा सकता है। बेहतर ईंधन अर्थव्यवस्था प्राप्त करने से उन्हें कम सुरक्षित बना दिया गया है। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन काफी चौंकाने वाले आ रहे हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।