1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चूहे के सामने बिल्ली ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

चूहे के सामने बिल्ली ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Published : Apr 13, 2023 02:57 pm IST,  Updated : Apr 13, 2023 02:57 pm IST

क्या आप यकीन करेंगे अगर हम कहें कि इस बार चूहे ने बिल्ली को मात दे दी? यकीन नहीं हो रहा है लेकिन इस वीडियो ने सारे भ्रम तोड़ दिए हैं।

the mouse chased the cat- India TV Hindi
चूहे ने बिल्ली को खूब दौड़ाया Image Source : INSTAGRAM

हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि बिल्ली चूहे को देखते ही मार देती है। अमूमन यही हकीकत भी है। बिल्ली और चूहे की लड़ाई में, बिल्ली हमेशा जीतती है। जाहिर है कि चूहा एक कमजोर जानवर है। इसकी तुलना में बिल्ली कई गुना ज्यादा ताकतवर होती है। चूहे को देखकर बिल्ली हमेशा हमलावर मोड में आ जाती है। जिसके के कारण चूहे मारे जाते हैं। क्या आप यकीन करेंगे अगर हम कहें कि इस बार चूहे ने बिल्ली को मात दे दी? यकीन नहीं हो रहा है लेकिन इस वीडियो ने सारे भ्रम तोड़ दिए हैं। 

चूहे ने बिल्ली को दिया चकमा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली के सामने एक चूहा है। चूहे की नजर बिल्ली पर पड़ती है तो वह बहुत तेज दौड़ती है। बिल्ली भी उसे पकड़ने के लिए बहुत तेज दौड़ती है। साफ है कि चूहे की मौत बेहद करीब होती है। लेकिन चूहा भी बहुत चालाक होता है। वह बिल्ली को इतना दौड़ाता है कि बिल्ली का दिमाग ही काम नहीं करता है। अंत में वह बिल्ली को चकमा देता है। वीडियो को देखने से ऐसा लग रहा है कि बिल्ली की जान बच जाती है।

चूहे को लोगों ने किया सलाम
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर 3 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों की रेस काफी क्यूट है। एक यूजर ने लिखा कि चूहे को सलाम आखिर उसने खूद को बचाने के लिए आखिर सांस तक भागता रहा है और अपनी जान बचा ली। वीडियो पर लोगों के कॉमेंट्स चौंकाने वाले आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।