1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छोटे बच्चे ने हाथ में पोस्टर लेकर विराट कोहली से की डिमांड, देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

छोटे बच्चे ने हाथ में पोस्टर लेकर विराट कोहली से की डिमांड, देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

 Published : Apr 18, 2023 08:56 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 08:56 pm IST

सोशल मीडिया पर स्टेडियम से अजीबोगरीब मीम्स या वीडियोज देखने को मिल रहे हैं। ऐसी ही एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

vamika date photo viral- India TV Hindi
ये फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। Image Source : TWITTER

देश में आईपीएल का आयोजन हो रहा है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर स्टेडियम से अजीबोगरीब मीम्स या वीडियोज देखने को मिल रहे हैं। ऐसी ही एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर आप एक पल के लिए हैरान रह जाएंगे।

कई लोगों ने खड़े कर दिए सवाल 

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में एक छोटे लड़के ने अपने हाथ में एक पोस्टर लिया है, जिस पर लिखा है, "हाय विराट अंकल। क्या मैं वामिका को डेट पर ले जा सकता हूं?" अब ये फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फोटो को देखने के बाद कई लोगों ने तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों ने फोटो पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

इसमें किसकी गलती है?
इस फोटो को डॉ. निमो यादव ने ट्विटर पर शेयर किया था। तस्वीर में एक छोटे लड़के ने विराट से वामिका को डेट करने की इजाजत मांगी। उन्होंने उसी का प्लेकार्ड पकड़ा हुआ था। फोटो को पोस्ट करते लिखा, "यहां पेरेंटिंग में कुछ गड़बड़ है। मुझे नहीं पता कि लोगों को यह प्यारा क्यों लग रहा है।" 

यूजर्स ने फोटो पर दिया रिएक्शन 
फोटो वायरल होने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस उम्र में जब उसे मारियो खेलना चाहिए, वह मारिया के साथ खेलना चाहता है, यह गंभीर रूप से बहुत गलत पालन-पोषण है, इनके मां बाप को भी दो झपड़ मरना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि मुझे यकीन है कि बच्चा यह नहीं जान रहा होगा कि उसके माता-पिता क्या चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा कि अपने बच्चों को टीवी पर लाने के लिए मां बाप किसी भी हद तक गुजर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।