1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खिलौना समझ सांप को चबाने लगा बच्चा, Video देख लोगों की सांसें अटकी

खिलौना समझ सांप को चबाने लगा बच्चा, Video देख लोगों की सांसें अटकी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 20, 2024 02:34 pm IST,  Updated : Feb 20, 2024 02:36 pm IST

सोशल मीडिया पर एक डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा सा बच्चा एक सांप को अपने मुंह में डालते हुए नजर आ रहा है।

सांप के साथ बच्चा।- India TV Hindi
सांप के साथ बच्चा। Image Source : SOCIAL MEDIA

बच्चे अक्सर मुंह में कुछ ने कुछ लगाते रहते हैं। उन्हें अगर मना न किया जाए तो वह किसी भी चीज को चबाने लगते हैं और उसे चबा ही जाते हैं। हाल में एक ऐसे ही बच्चे का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा खेल-खेल में सांप को खिलौना समझकर उसे अपने मुंह में डाल लेता है। यह दिल दहला देने वाला वीडियो देख लोग घबरा गए।   

सांप को चबाने का वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा सांप को अपने मुंह के पास ले जाता है, इस दौरान सांप तड़पते हुए दिखाई देता है। थोड़ी देर में बच्चा सांप को मुंह में डाल लेता है। फिर वह सांप को बाहर निकाल लेता है और उसे घुमाने लगता है। इतना ही नहीं, बच्चा कभी सांप को अपने कंधे पर तो कभी अपने पैरों पर उसे रख लेता है। ध्यान से अगर देखें तो पता चलता है कि ये सांप कोई साधारण सांप नहीं, बल्कि एक छोटा-सा कोबरा है। हो सकता है कि सांप के जहर को निकाल दिया गया हो।

वीडियो देख लोग रह गए दंग

वीडियो को इंस्टाग्राम पर लड्डूलाल चौधरी (jajara_sarkar) नाम के यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- रियल वीडियो, साक्षात बच्चों के साथ तेजाजी महाराज आनंद लेते हुए और बच्चा भी तेजाजी महाराज का आनंद लेता हुआ। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 58 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, इसे 3 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग अभिभावकों को सलाह दे रहे हैं कि छोटे बच्चों पर हमेशा अपनी नजर रखें नहीं तो ये खतरनाक हो सकता है। कई लोगों का कहना है कि ये सांप असली नहीं लग रहा है बल्कि ये कोई रबड़ का खिलौना ही है। कुछ लोगों इसका जवाब देते हुए कह रहे हैं कि जिस तरह सांप हिल-डुल रहा है, वैसे में ये खिलौना तो नहीं लग रहा।

ये भी पढ़ें:

इंसान हैं आप, फिर भी अपने शरीर के बारे में नहीं जानते होंगे ये बातें

भारत के बारे में ये 10 बातें शायद ही जानते होंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।