1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'तूने अभिषेक को बाबू क्यों बोला?', कानपुर में गर्ल्स गैंग के बीच जमकर हुई मारपीट; VIDEO हुआ वायरल

'तूने अभिषेक को बाबू क्यों बोला?', कानपुर में गर्ल्स गैंग के बीच जमकर हुई मारपीट; VIDEO हुआ वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 29, 2025 09:15 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 09:15 pm IST

कानपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर गर्ल्स गैंग के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना बीच सड़क पर की गई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो हुआ वायरल। - India TV Hindi
लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो हुआ वायरल। Image Source : REPORTER INPUT

कानपुर: यूपी के कानपुर शहर की एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़के को लेकर लड़कियों के गुट में जमकर मारपीट और गाली-गलौज की गई है। देखते ही देखते यह झगड़ा इतना उग्र हो गया कि बीच हाईवे पर लड़कियों के गैंग के बीच जमकर हाथापाई हुई। इसी दौरान उनमें से किसी ने इस पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो यशोदा नगर बाईपास का बताया जा रहा है, और इसमें शामिल युवतियां बर्रा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं।

सड़क पर युवती को घसीटते हुए की मारपीट

वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद कपड़े पहने एक युवती ने काले कपड़े वाली युवती को बालों से पकड़कर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद उसने उसे बाल खींचते हुए सड़क पर घसीटा और लगातार थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। गिनती करें तो कम से कम 11 थप्पड़ मारते हुए वह चिल्लाती नजर आ रही है। पीटने वाली युवती गुस्से में कह रही है, "मेरे बॉयफ्रेंड को तूने छोड़ा था, अब वह मेरा हो गया है तो तू अभिषेक को बाबू क्यों बोलेगी? बता, उसे बाबू बोलेगी क्या?" वह बार-बार पूछती है कि तू उसे बाबू कहेगी या नहीं, और साथ ही आरोप लगाती है कि पीड़ित युवती ने अभिषेक से कहा था कि वे स्काई लॉन में पहले मिल चुके हैं।

चिल्लाकर गुहार लगाती रही पीड़िता

पीड़ित युवती पूरी घटना के दौरान दर्द से चिल्लाती रही और राहगीरों से मदद की गुहार लगाती दिखी। वह बार-बार पैर पकड़कर माफी मांगती नजर आई, लेकिन हमलावर युवती का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने पीड़ित की छाती और सिर पर लातें भी बरसाईं। इस दौरान एक तीसरी युवती मौके पर मौजूद थी, जो पूरी मारपीट का वीडियो बनाती रही और बीच-बीच में खुद भी लात मारती दिखी। हैरानी की बात यह है कि यह सब हाईवे पर हो रहा था, लेकिन आसपास के राहगीरों ने किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। सभी तमाशबीन बने रहे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस हरकत में आई है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और मामले की गहन जांच कराई जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग मारपीट की निंदा कर रहे हैं, तो कुछ प्रेम संबंधों में इस तरह की हिंसा पर चिंता जता रहे हैं। (इनपुट- अनुराग श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

बाघ चुपके से आकर आपके बिस्तर पर बैठ जाए तो? सच्ची है घटना, VIDEO देख दहशत में आ जाएंगे

IFS अधिकारी को गश्त के दौरान दिखा खतरनाक जहरीला सांप, वीडियो शेयर कर दिखाई उसकी सुंदरता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।