1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Cobra Ka Video: शांति से बैठा था कोबरा तभी बंदर करने लगा परेशान, फिर इतनी तेजी से किया हमला कि हो गया कांड

Cobra Ka Video: शांति से बैठा था कोबरा तभी बंदर करने लगा परेशान, फिर इतनी तेजी से किया हमला कि हो गया कांड

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 11, 2023 06:19 pm IST,  Updated : Jun 11, 2023 06:19 pm IST

किंग कोबरा और बंदर इन दोनों जानवरों में एक सबसे अधिक शरारती तो दूसरा उतना ही जहरीला होता है। लेकिन दोनों के बीच अगर लड़ाई हो जाए तो आखिर कौन जीतेगा।

Cobra Ka Video Bandar Aur Sanp Ka Video  mokey and cobra fight viral video on google trends- India TV Hindi
शांति से बैठा था कोबरा तभी बंदर करने लगा परेशान Image Source : SHNOYAKAM

Bandar Aur Sanp Ka Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जंगल में दो जानवरों के बीच की लड़ाई को लोग खूब पसंद करते हैं। जंगल के सबसे जहरीले जानवरों में कोबरा सांप और सबसे शरारती जानवरों में बंदर आता है। अभी हमारे पास जो वीडियो आया है वह एक बंदर और कोबरा सांप का है। कोबरा जब खाली पेट होता है तो वह शिकार पर निकलता है। वह चूहा, गिलहरी, खरगोश समेत कई जानवरों को मारकर खाता है। साथ ही वह कोबरा समेत अन्य कई सांपों को भी मारकर जिंदा निगल जाता है। लेकिन क्या होगा जब कोबरा का पाला एक शरारती बंदर से पड़ जाएगा।

कोबरा और बंदर की लड़ाई

इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि कोबरा जंगल में कहीं आराम से बैठा हुआ है। तभी एक बंदर वहां आता है। वह कोबरा को वहां बैठा हुआ देखता है और फिर कोबरा के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वह कैमरा के फ्रेम से बाहर निकल जाता है। तभी बंदर अपने हाथ से कोबरा की पूंछ को पकड़ता है। इसके बाद वह कोबरा को खींचने का प्रयास करता है लेकिन कोबरा इस दौरान अलर्ट मोड में फन निकालकर बैठा रहता है। इसके बाद फिर से बंदर पूंछ पकड़कर कोबरा को खींचता है तभी कोबरा फन से तेजी से बंदर पर हमला करता है जिसके बाद बंदर वहां से भाग निकलता है। 

सांप ने मारा फन

बता दें कि कोबरा फन केवल तभी निकालता है जब वह अलर्ट मोड में रहता है। क्योंकि अगर कोई कोबरा पर हमला करने वाला होता है या फिर कोबरा को लगता है कि उसे खतरा है तो वह फन निकालकर बैठ जाता है। बंदर इस वीडियो में बार बार सांप को परेशान करने का प्रयास करता है। लेकिन जब कोबरा हमला करता है तो बंदर वहां से दुम दबाकर भाग जाता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shnoyakam नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।