1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कियों ने अपने डांस मूव्स से लोगों की हार्ट बीट कर दी तेज, संभल कर आप भी देखें ये वीडियो

लड़कियों ने अपने डांस मूव्स से लोगों की हार्ट बीट कर दी तेज, संभल कर आप भी देखें ये वीडियो

 Published : Mar 20, 2023 10:59 am IST,  Updated : Mar 20, 2023 10:59 am IST

वीडियो देखते ही डांस करने का मन करेगा। वीडियो में लड़कियां अपने डांस मूव्स से सभी पर कहर बरपाती हैं तो आइए देखते हैं ये वीडियो।

viral dance video- India TV Hindi
अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया Image Source : INSTAGRAM/KRIS__STAL

आज के समय में सोशल मीडिया पर कई वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने कूल होते हैं कि यूजर्स उनसे काफी प्रभावित हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका भी डांस करने का मन करेगा। वीडियो में लड़कियां अपने डांस मूव्स से सभी पर कहर बरपाती हैं तो आइए देखते हैं ये वीडियो। 

डांस मूव्स से लोगों के दिल पर किया हमला 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां नीली साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वे सभी क्लासरूम के अंदर डांस कर रही हैं। इतना अच्छा नाचती है कि भूल ही जाती है, कहां हैं सब? लड़कियां आशा भोसले के गाने 'लहरा के बलखा के बलखा के लहर के' पर डांस कर रही होती हैं। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि लड़कियां डांस कर रही हैं तभी पीछे से कुछ युवक आ रहे होते हैं। अचानक पीछे से एक लड़की कहती है कि सर आ गए।

यूजर्स ने काफी तारीफ किया 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर दस लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं कई यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सभी बीच वाली को ही देख रहे हैं। एख यूजर ने लिखा कि लाइफ में फन का होना जरूरी है। चाहे आप किसी भी प्रोफेशन में हो। आप भविष्य में एक बेहतरीन टीचर होंगी। एक यूजर ने लिखा, 'आप लोगों को डांस करना चाहिए था' इस वीडियो मे कई लोग यूजर्स लड़कियों की काफी तारीफ कर रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपको भी जरूर अच्छा लगेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।