1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद गई पुलिस की नौकरी, अब एडल्ट स्टार बनीं, बोली- 5 गुना ज्यादा कमा रही हूं

प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद गई पुलिस की नौकरी, अब एडल्ट स्टार बनीं, बोली- 5 गुना ज्यादा कमा रही हूं

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 30, 2023 10:41 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 10:41 pm IST

महिला ने बताया कि उन्हें पुलिस की नौकरी छोड़े 1 साल से अधिक हो गया और वह अपने नए काम से बेहद खुश हैं। उसने 11 साल तक पुलिस फोर्स में काम किया है।

पुलिस की नौकरी गई तो एडल्ट कटेंट से कमा रहीं लाखों रुपए।- India TV Hindi
पुलिस की नौकरी गई तो एडल्ट कटेंट से कमा रहीं लाखों रुपए। Image Source : INSTAGRAM

एक महिला का प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद उसे पुलिस की नौकरी से निकाल दिया गया था। जिसके बाद महिला ने एडल्ट मॉडल बनने का फैसला किया। महिला का नाम मेलिसा विलियम्स है और वह 46 साल की है। महिला अमेरिका के कोलोराडो की रहने वाली है। वह पहले एक पुलिस ऑफिसर हुआ करती था। लेकिन प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद से उसे पुलिस की नौकरी से हाथ धोना पड़ा। अब मेलिसा बताती हैं कि वह एडल्ट इंडस्ट्री में पुलिस की नौकरी की तुलना में 5 गुना ज्यादा पैसे कमा रही हैं। इसके साथ ही साथ उन्हें शादी के लिए कई ऑफर भी मिल चुके हैं। 

मेलिसा विलियम्स
Image Source : INSTAGRAMमेलिसा विलियम्स

महीने में कमा रही 22 लाख रुपए

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मेलिसा का कहना है कि वह अपने इस काम से बेहद खुश हैं और उन्हें उनका यह काम अच्छा भी लगता है। पुलिस की नौकरी के जाने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है। मेलिसा ने बताया कि उन्हें पुलिस की नौकरी छोड़े 1 साल से अधिक हो गया और वह अपने नए काम से बेहद खुश हैं। मेलिसा ने 11 साल तक पुलिस फोर्स में काम किया है और वह शादीशुदा और 2 बच्चों की मां भी हैं। मेलिसा का दावा है कि वह एडल्ट कंटेंट से हर महीने 27 हजार डॉलर (करीब 22 लाख रुपए) से अधिक की कमाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हर हफ्ते शादी के लिए लगभग 10 प्रस्ताव मिलते हैं। 

मेलिसा विलियम्स
Image Source : INSTAGRAMमेलिसा विलियम्स

इसलिए गई नौकरी

मेलिसा का कहना है कि वह पुलिस की नौकरी में हफ्ते में 60 घंटे काम करती थीं। वह 18 महीने से अंडर कवर होकर काम कर रही थीं तभी किसी ने एक दिन उनके बॉस को बता दिया कि मेलिसा एक एडल्ट मॉडल भी हैं और वह मॉडलिंग भी करती हैं। इसके अलावा उनके प्राइवेट फोटो और वीडियो पूरे ऑफिस में वायरल कर दिया गया। जिसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। ऑफिस में उनके साथ काम करने वाले लोग भी इस बारे में जानते थे और वह मेलिसा की फोटो और वीडियो देखा करते थे। मेलिसा ने बताया कि जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्हें खूब गुस्सा आया और थोड़ी शर्मिंदगी भी महसूस हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।