1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दावत सजाए बैठा था अजगर, अचानक मगरमच्छ ने उसे ही बना लिया अपना निवाला

दावत सजाए बैठा था अजगर, अचानक मगरमच्छ ने उसे ही बना लिया अपना निवाला

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 27, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 04:50 pm IST

जंगल में कोई स्थायी शिकारी या शिकार नहीं होता। हर जीव, चाहे वह कितना ही ताकतवर क्यों न हो, किसी न किसी के सामने कमजोर पड़ सकता है। इस वायरल वीडियो में हमें कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है।

मगरमच्छ ने अजगर को बनाया अपना निवाला- India TV Hindi
मगरमच्छ ने अजगर को बनाया अपना निवाला Image Source : FACEBOOK/@RAJPUT RAJ

कुदरत का खेल निराला है, जहां हर पल कहानी पलट सकती है। एक पल में जो शिकारी अपनी दावत सजाए बैठा हो, अगले ही पल वह खुद किसी का निवाला बन सकता है। ऐसा ही एक रोमांचक और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जहां एक विशालकाय अजगर सेकंडों में शिकारी से शिकार बन जाता है।

नदी किनारे का खतरनाक नजारा

वीडियो की शुरुआत होती है एक शांत नदी किनारे, जहां एक विशाल अजगर एक चट्टान पर बैठा है। उसके मुंह में एक पक्षी जकड़ा हुआ है, जो अब निढाल हो चुका है। अजगर पूरी शांति और आत्मविश्वास के साथ अपने शिकार को निगलने की तैयारी में है। ऐसा लगता है जैसे उसका दावत का समय आ गया हो। लेकिन प्रकृति का खेल इतना आसान नहीं। जैसे ही कैमरा पानी की सतह की ओर जाता है, वहां शिकार के लिए तैयार छिपा बैठा एक मगरमच्छ अचानक सांप पर हमला बोल देता है।

पलट गई बाजी

अगले ही क्षण कहानी में आता है जबरदस्त ट्विस्ट। मगरमच्छ बिजली की फुर्ती के साथ पानी से बाहर निकलता है और अजगर को अपने ताकतवर जबड़ों में जकड़ लेता है। अजगर को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। एक पल में वह अपने शिकार को निगलने का सपना देख रहा था, और अगले ही पल वह खुद मगरमच्छ का शिकार बन चुका है। मगरमच्छ उसे पानी के अंदर खींच ले जाता है, और नजारा पूरी तरह बदल जाता है।

वीडियो देख कांप गई रूह

यह हैरतअंगेज वीडियो फेसबुक पर Rajput Raj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं। यूजर्स के रिएक्शन इस वीडियो पर कमाल के हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा, “शिकारी खुद शिकार बन गया, यही है कुदरत का इंसाफ!” एक अन्य ने मजाकिया लहजे में कहा, “हर बाप का बाप होता है!” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “दावत सजाने निकला था, खुद निवाला बन गया।” 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

अजगर के साथ ले रहा था सेल्फी, सांप ने तुरंत ही दे दिया Love Bite

मां की गोद में सोए नन्हे गजराज, Video देख दिल को मिलेगा एक अलग ही सुकून

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।