1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चीन की दीवार पर लगा लंबा जाम, कीड़े-मकोड़े की तरह रेंगते हुए दिखे इंसान, Video देख दंग रह जाएंगे आप

चीन की दीवार पर लगा लंबा जाम, कीड़े-मकोड़े की तरह रेंगते हुए दिखे इंसान, Video देख दंग रह जाएंगे आप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 01, 2024 04:11 pm IST,  Updated : Aug 01, 2024 04:11 pm IST

चीन की दीवार पर इतना लंबा जाम लग गया कि पैर रखने तक की भी जगह नहीं बची। इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीवार पर लगी लोगों की भीड़- India TV Hindi
दीवार पर लगी लोगों की भीड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

चीन की दीवार दुनिया की सबसे लंबी दीवार मानी जाती है। कहा जाता है कि यह इंसानों द्वारा बनाई गई ऐसी अद्भुत संरचना है, जिसे चांद से भी देखा जा सकता है। इस दीवार को देखने के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं। दीवार पर पर्यटकों की भीड़ देखते बनती है। हाल में क ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में आए पर्यटक चीन की दीवार पर चलते दिख रहे हैं। इतने लोगों के एक साथ आ जाने से दुनिया की सबसे लंबी दीवार पर जाम लग गया है। वीडियो में लोग दीवार पर चींटियों की तरह रेंगते दिख रहे हैं। 

पैर रखने तक की भी जगह नहीं बची

वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @chen205117 पर मई में पोस्ट किया गया था। वीडियो इसी साल का है या पुराना, इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीवार पर इतने टूरिस्ट आ चुके हैं कि दीवार पर लंबा जाम लग गया है। दीवार पर जहां भी नजरें घुमओ दूर-दूर तक सिर्फ लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। इस भीड़ में बच्चे, बूढ़े, मर्द और औरतें सब नजर आ रहे हैं। दीवार पर इतनी भीड़ है कि लोगों में धक्का-मुक्की भी हो रही है। ऐसा लग रहा मानो अब वहां पर तिल रखने की भी जगह नहीं बची है। वायरल हो रहे इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और 77 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

कैसे बना 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना'

जानकारी के मुताबिक, चीन की दीवार पर मई और अक्तूबर के पहले कुछ दिनों में ऐसी भीड़ होती है। चीन के नेशनल हॉलीडे पर भी ऐसी भीड़ देखी जाती है। मालूम हो कि चीन की दीवार 21,196 किलोमीटर लंबी है। इस दीवार को पूरी तरह से बनकर तैयार होने में 2000 साल का वक्त लगा था। इस दीवार की चौड़ाई करीब 21 फीट है, इतनी कि जितने में पांच घुड़सवार और 10 पैदल सैनिक इस पर गश्त कर सकते हैं। चीन के लोग इस दीवार को "वान ली चैंग चेंग" के नाम से जानते हैं। यह दीवार हाथ से बनाई गई है। इस दीवार को बनाने में लाखों लोगों की जान चली गई। कहा जाता है कि करीब 10 लाख लोगों की इस दीवार को बनाने के दौरान मौत हो गई थी। राजा के सैनिक आम लोगों को पकड़कर इस दीवार को बनाने के काम में लगा देते थे। अगर दीवार बनाते वक्त किसी की मौत हो जाती थी तो उसे दीवार में ही या फिर दीवार के आस-पास दफना देते थे। अगर कोई भी इंसान दीवार के काम को छोड़कर भागने की कोशिश करता या फिर इस बारे में शिकायत करता तो उसे जिंदा ही दफना देते थे।

ये भी पढ़ें:

Paris Olympics 2024: मोहब्बत की दुकान! टूट गई दो दुश्मन देशों के बीच नफरत की दीवार, जब प्लेयर्स ने एक साथ मुस्कुराते हुए ली सेल्फी

Video: तेरी हिम्मत कैसे हुई! बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की ने किया टच तो नाराज हुई प्रेमिका, बाल पकड़कर सीढ़ियों से नीचे घसीटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।