1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Delhi Metro में गर्लफ्रेंड को गोद में लिटाकर लड़के का लिपलॉक वायरल, Video देख लोग बोले- परिवार के साथ सफर मुश्किल

Delhi Metro में गर्लफ्रेंड को गोद में लिटाकर लड़के का लिपलॉक वायरल, Video देख लोग बोले- परिवार के साथ सफर मुश्किल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 10, 2023 11:42 am IST,  Updated : May 10, 2023 11:43 am IST

दिल्ली मेट्रो में लिपलॉक करते हुए एक प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों के बीच हायतौबा मच गई है। लोगों का दावा है कि लड़की नशे में है।

दिल्ली मेट्रो में शर्मनाक हरकत कर रहे थे लड़का-लड़की।- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में शर्मनाक हरकत कर रहे थे लड़का-लड़की। Image Source : TWITTER

Viral Video: DMRC की लाख चेतावनी और सख्ती के बाद भी दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले दिनों एक युवक का मास्टरबेट करते हुए वीडियो वायरल हुआ थी। जिसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक कपल ओरल सेक्स करते हुए नजर आया था। फिर एक लड़की का भी वीडियो सामने आया जिसमें वह मिनी स्कर्ट पहनकर डांस कर रही थी। अब एक और अश्लील वीडियो दिल्ली मेट्रो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक लड़का और लड़की मेट्रो के फर्श पर बैठे हुए हैं। लड़की लड़के की गोद में लेटी हुई है और लड़का उसके साथ लिपलॉक करते हुए नजर आ रहा है। दोनों लोग बिना किसी शर्म-लिहाज के एक दूसरे से लिपटकर लिपलॉक कर रहे हैं। इस घटना को मेट्रो में ही बैठे किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। फिलहाल ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देख यूजर्स भड़के, लड़की का नशे में होना बताया

इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट की जनता में हायतौबा मच गई। ट्विटर पर डॉक्टर लाडला नाम के एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली मेट्रो का नाम बदल के P०rnHub क्यों नहीं रख देते @DCP_DelhiMetro? वहीं एक और यूजर ने डीसीपी दिल्ली मेट्रो को टैग करते हुए लिखा- ये दिल्ली मेट्रो में क्या हो रहा है? क्या तुम्हें नहीं दिख रहा है। वीडियो को देख कुछ लोगों का कहना है कि लड़की नशे में धुत्त है। कई यूजर्स ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए DMRC से कपल के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक और वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें एक लड़का दिल्ली मेट्रो के अंदर अपनी सीट पर बैठकर मास्टरबेट कर रहा था। वीडियो को देखते हुए कई लोगों ने युवक पर कार्रवाई की मांग की थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए युवक पर कार्रवाई की मांग की थी।

मेट्रो में अश्लीलता को रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड रखेगी नजर

बिकनी गर्ल का वीडियो वायरल होने के बाद काफी बवाल मचा हुआ था। जिसके बाद DMRC ने अश्लीलता को रोकने के लोगों से अपील की थी कि मेट्रो में सफर करने के दौरान मर्यादा बनाए रखें। DMRC ने यह भी कहा था कि यात्रियों को कोई भी ऐसी ड्रेस नहीं पहननी चाहिए और कोई भी ऐसी एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए जिससे दूसरे लोगों की संवेदनाओं को ठेस पहुंचे। मेट्रो में अश्लीलता को रोकने के लिए DMRC ने कई सख्त नियम बनाने के लिए भी कहा था। इसी के तहत DMRC ने मेट्रो के अंदर फ्लाइंग स्क्वाड तैनात करने का फैसला किया है। इसमें दिल्ली पुलिस और CISF के जवान लोगों पर नजर रखने के लिए दिल्ली मेट्रो में सफर करेंगे। पेट्रोलिंग करने वाले जवान सिविल ड्रेस में भी हो सकते हैं।  

ये भी पढ़ें:

इस लड़की को है बॉयफ्रेंड की तलाश लेकिन साथ में हैं ये शर्तें, क्या आप पूरी कर पाएंगे?

युवक ने की सांड की सवारी, तेज रफ्तार में घोड़े की तरह दौड़ाया, Video देख लोग बोले- इसी वजह से औरतें ज्यादा दिन जीती हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।