1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भई! फिर से आ गया Delhi Metro का Video, नशीली अदाओं के साथ अब पोल डांस करते नजर आईं दो लड़कियां

लो भई! फिर से आ गया Delhi Metro का Video, नशीली अदाओं के साथ अब पोल डांस करते नजर आईं दो लड़कियां

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 07, 2023 12:24 pm IST,  Updated : Jul 07, 2023 04:49 pm IST

पिछले कई दिनों से लगातार दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। अब एक बार फिर से मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां पोल डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

Delhi Metro Viral Dance Video- India TV Hindi
पोल डांस करती हुई लड़कियां। Image Source : TWITTER

दिल्ली मेट्रो से वीडियो वायरल होने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लोग खुद को सोशल मीडिया पर फेमस करने के लिए ये हथकंडा अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले कई दिनों में दिल्ली मेट्रो के कई अश्लील वीडियो सामने आएं जिस पर जमकर बवाल मचा। लोगों ने ऐसे वीडियो बनाने वालों को जमकर बुरा भला कहा। वहं, दिल्ली मेट्रो ने भी लोगों से मेट्रो में मर्यादापूर्वक यात्रा करने की अपील की। लेकिन लोगों के इससे जरा सा भी फर्क नहीं पड़ता। आए दिन मेट्रो में अश्लील हरकतें करते हुए लोग पाए जाते हैं। जिसे देखने के बाद लोग दिल्ली मेट्रो में परिवार के साथ यात्रा करने पर परहेज करने लगे हैं।

मेट्रो में लड़कियां करने लगीं पोल डांस

अब एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां मेट्रो के अंदर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। ये दोनों लड़कियां मेट्रो कोच में लगे पोल को पकड़कर डांस कर रही हैं। इसे आप पोल डांस भी कह सकते हैं। आप देख सकते हैं कि ये लड़कियां मेट्रो में खड़े लोगों के बीच अपनी कातिल अदाएं दिखा रही हैं। जबकि वीडियो में ये साफ तौर पर दिख रहा है कि मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्री इन लड़कियों की हरकत से काफी असहज महसूस कर रहे हैं। 

वायरल हो रहे लड़कियों के डांस का वीडियो देखें

इस वायरल हो रहे वीडियो को ट्विटर पर @SahodarIndia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो देखने के बाद कई लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। कुछ लोगों ने कहा कि ये लोग नहीं मानेंगे। कई लोगों ने DMRC और दिल्ली पुलिस को टैग कर के ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने को कहा है। पिछले 6 महीने के अंदर दिल्ली मेट्रो अश्लीलता का केंद्र बन गया है। मेट्रो के अंदर से ऐसे कई वीडियो सामने आएं जो वाकई में चिंताजनक थे और इन्हें देखने के बाद तो लोग यही सोच रहे हैं कि क्या भारतीय संस्कृति खत्म होने की कागार पर है। 

ये भी पढ़ें:

टमाटर तो भूल ही जाइए, उससे सस्ती तो ये 7 चीजें मिल रही है, कभी सोचा था कि ऐसा होगा

11 साल बाद ट्विटर पर लौटे मार्क जुकरबर्ग, ट्वीट कर शेयर किया यह Meme

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।