1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खाने की कड़ाही में दो चूहों ने लड़ी भयंकर जंग, अंत हुआ कुछ ऐसा कि जानकर हो जाएंगे हैरान

खाने की कड़ाही में दो चूहों ने लड़ी भयंकर जंग, अंत हुआ कुछ ऐसा कि जानकर हो जाएंगे हैरान

 Published : Feb 21, 2023 05:04 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 05:06 pm IST

वीडियो कुछ सबक देते हैं और कई राज भी खोलते हैं। जैसे इस वीडियो ने लोगों में खलबली मचा रखा है।

video of two rats fighting- India TV Hindi
दो चूहों की लड़ाई का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की नगरी में कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता। कई बार कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद काफी हैरानी होती है। वीडियो देखने के बाद लगता है कि अगर ऐसा होता है तो हम आज से वो काम नहीं करेंगे। यानी वीडियो कुछ सबक देते हैं और कई राज भी खोलते हैं। जैसे इस वीडियो ने लोगों में खलबली मचा रखा है। आपने सोशल मीडिया पर कई जानवरों की लड़ाई के वीडियो देखे होंगे, लेकिन इन दो छोटे जानवरों की लड़ाई देखकर आप बाहर खाने से पहले दस बार सोचेंगे।

दो चूहों की लड़ाई ने लोगों के बीच मचाई खलबली

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो छोटे चूहे नजर आ रहे हैं। कड़ाही में रखे खाने में खुदकर आपस में ही लड़ रहे हैं। दोनों के बीच जमकर मारपीट होती है। आप साफ देख सकते हैं कि दोनों एक दूसरे को नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं। खाने में चूहों का ऐसा घमासान देखकर लोगों में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस बात का रोना रो रहे हैं कि रेस्टोरेंट में अक्सर ऐसा होता है। हालांकि ये वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं। 

आखिर इसमें जीत किसकी हुई
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों क्यों लड़ रहे हैं? एक यूजर ने लिखा कि आखिर इस लड़ाई में जीत किसकी हुई? इस वीडियो पर आए कमेंट्स आप खुद भी पढ़ सकते हैं, कुछ कमेंट तो ऐसे हैं जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।