1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्ते ने दिया बाघ के बच्चों को प्यार, फिर बदले में टाइगर ने भी दिया कमाल का तोहफा!

कुत्ते ने दिया बाघ के बच्चों को प्यार, फिर बदले में टाइगर ने भी दिया कमाल का तोहफा!

 Published : Feb 08, 2023 04:56 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 04:56 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो कुछ देर के लिए आप दंग रह जाएंगे।

tiger and dog video- India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया की दुनिया में अजीबोगरीब वीडियोज देखने को मिलते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब कोई वीडियो वायरल न हो। कई बार वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर कोई भी हैरान हो जाता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद यकीन नहीं होता। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो कुछ देर के लिए आप दंग रह जाएंगे।

कुत्ते और बाघों की प्रेम कहानी

इस वीडियो में बाघ के शावक एक कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं। तीन बाघ के बच्चे कुत्ते के पास जाकर दूध पी रहे होते हैं। कुत्ता भी बड़े आराम से उन्हें दूध पीने दे रहा है। इस वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि कुत्ते के बच्चे भी बाघिन के पास चले जाते हैं। कुत्ते और बाघ खूब खेलते नजर आते हैं। वहीं कई कुत्ते के बच्चे भी बाघिन के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इसमें एक कुत्ता का बच्चा बाघ के शावक के साथ खूब मस्ती करता नजर आ रहा है। 

एक दिन कुत्ता बाघों का डिनर बनेगा
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, तीन हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। साथ ही 500 लोगों ने रिट्वीट किया है। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मां तो मां होती है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मां हमेशा सबसे अच्छी होती है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि एक दिन कुत्ता बाघों का डिनर बनेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।