1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'भारत में ट्रेन टिकट खरीदना अनोखा अनुभव है..' विदेशी टूरिस्ट ने ट्रेन यात्रा को याद कर बनाया Video; होने लगा वायरल

'भारत में ट्रेन टिकट खरीदना अनोखा अनुभव है..' विदेशी टूरिस्ट ने ट्रेन यात्रा को याद कर बनाया Video; होने लगा वायरल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jul 31, 2026 12:59 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 12:59 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायाल हो रहा है। इसमें डेनिया पर्यटक को भारत में अपनी पहली ट्रेन यात्रा का एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए​ दिखाया गया है।

Denmark Tourist Video, Danish Tourist Video, denmark tourist in india - India TV Hindi
विदेशी टूरिस्ट का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@EMMAAXHOLM

विदेशी पर्यटक भारत की ट्रेन यात्रा को खास अनुभव मानते हैं। उन्हें देश की विविधता, ग्रामीण नजारे और आम लोगों से मुलाकात का मौका मिलता है। खिड़की से दिखते खेत, पहाड़ और गांव उन्हें मंत्रमुग्ध कर देते हैं। किफायती किराए, स्थानीय खाने का स्वाद और यात्रियों की गर्मजोशी भी आकर्षित करती है। कई पर्यटक इसे असली भारत जानने का सबसे अच्छा तरीका बताते हैं। सोशल मीडिया पर विदेशी यात्री अक्सर ट्रेन सफर के वीडियो शेयर करते हैं, जिससे यह अनुभव और वायरल हो रहा है। इस बार डेनमार्क की एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @emmaaxholm नामक हैंडल से शेयर किया गया है। डेनिश पर्यटक ने लिखा, "भारत में स्लीपर ट्रेन का मेरा पहला अनुभव! सबसे पहले तो, भारत में एक विदेशी के रूप में ट्रेन टिकट खरीदना अपने आप में एक अनोखा अनुभव है। जब आप आखिरकार टिकट बुक करने का तरीका समझ लेते हैं और सोचते हैं, 'वाह! हमारे पास ट्रेन टिकट है!', तो एक बार फिर सोचिए। हो सकता है कि आप सिर्फ वेटिंग लिस्ट में हों, कभी-कभी तो बहुत लंबी वेटिंग लिस्ट में।"उसने बताया कि उसने और उसकी दो सहेलियों ने एक साथ टिकट बुक किए थे, लेकिन उनमें से केवल एक को ही कन्फर्मेशन मिला। वे बोलीं कि, "हमने तीन लोगों के समूह के रूप में टिकट बुक किए थे और सौभाग्य से, यदि समूह में कम से कम एक व्यक्ति के पास पुष्ट टिकट है, तो समूह के बाकी सदस्य भी ट्रेन में चढ़कर एक साथ यात्रा कर सकते हैं। हमारे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ। एक टिकट पुष्ट हो गया, इसलिए हम ट्रेन में सवार हो गए।" 

ट्रेन में इन चीजों से हुईं इंप्रेस 

तीनों ने यात्रा के पहले कुछ घंटे एक ही छोटी सीट पर ठसाठस बैठकर बिताए, जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने यात्रा में आगे चलकर दो और बर्थ की व्यवस्था की। अपने अनुभव पर विचार करते हुए उन्होंने कहा, "ट्रेन में तरह-तरह के लोग, संस्कृतियां, खाना, चाय बेचने वाले और पूरी तरह से अफरा-तफरी का माहौल होता है, लेकिन फिर भी सब कुछ बढ़िया रहता है। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे!"

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं आईं। कई लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया, वहीं कुछ अन्य लोगों ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई कोच स्लीपर कोच नहीं बल्कि सेकंड एसी कंपार्टमेंट थी। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि, 'ट्रेन में अपने अनुभव को साझा करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'नमस्कार महोदया। यह द्वितीय एसी कोच है। केरल में आपका स्वागत है।'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मैंने जिस कोच में यात्रा की वह एसी कोच था, स्लीपर कोच नहीं।'
बजट यात्रा का बचाव करते हुए एक व्यक्ति ने कहा, "किसी के बजट के कारण उसका मजाक मत उड़ाओ। हर कोई अमीर नहीं होता। लोग अपने बजट के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाते हैं।"
पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'भारत में सेकंड एसी कोच में यात्रा करना एक बहुत अच्छा अनुभव है।'
एक और यूजर ने लिखा कि, 'भारत में आपकी पहली रेल यात्रा कैसी रही?'
गौरतलब है कि, इससे पहले एक और शख्स ने भारतीय रेलवे की तारीफ करते हुए वीडियो बनाया था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video: दिल्ली मेट्रो का जबरा फैन हुआ ये विदेशी टूरिस्ट, जबरदस्त सुविधाएं देख कहा- 'लंदन से भी बेस्ट'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।