1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जहरीले सांपों से भरे कुंए में गिरे तीन कुत्ते, मौत से लड़ सपेरे ने एक-एक को निकाला बाहर

जहरीले सांपों से भरे कुंए में गिरे तीन कुत्ते, मौत से लड़ सपेरे ने एक-एक को निकाला बाहर

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 12, 2025 11:21 pm IST,  Updated : May 12, 2025 11:21 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल यह घटना जानवरों के प्रति दया और करुणा की भावना सिखाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपेरे ने न सिर्फ अपनी हिम्मत दिखाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि अपने आस-पास मौजूद सभी प्राणियों की मदद करनी चाहिए।

सांपों से भरे कुंए में गिरे कुत्ते- India TV Hindi
सांपों से भरे कुंए में गिरे कुत्ते Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गहरे कुंए में तीन कुत्ते गिरे हुए हैं। इन कुत्तों के अलावा उस कुंए में मॉनिटर लिजार्ड और सांप भरे हुए हैं। कुंए में गिरे कुत्ते आपस में भी लड़ रहे हैं और मौत से भी लड़ रहे हैं। ऐसे में एक सपेरे ने हिम्मत और इंसानियत दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर उन तीनों कुत्तों को बाहर निकाल उनकी जान बचाई।

जहरीले सांपों से घिरे कुत्ते

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे तीन कुत्ते एक गहरे कुंए में गिर जाते हैं। जहां जहरीले सांप और गोह जैसे जीव मौजूद हैं। कुत्ते डरे हुए और परेशान नजर आ रहे हैं। सभी एक-दूसरे पर हमला भी कर रहे हैं। यह देख एक सपेरा रस्सी की मदद से कुएं में कूद पड़ता है और वह बड़े ही साहस के साथ एक-एक करके कुत्तों को पकड़ उन्हें बाहर निकालता है। कुंए के बाहर खड़े अन्य लोग उन कुत्तों को निकालने में उस कपेरे की मदद करते हैं। आप देख सकते हैं कि कुएं के बाहर कुछ लोग रस्सी पकड़कर सपेरे की मदद कर रहे हैं और कुत्तों को बाहर निकाल रहे हैं।

सपेरे ने सबको निकाला बाहर

कुत्तों को बाहर निकालने के बाद वह सपेरा एक-एक कर उन सभी सांपों को एक थैले में भरता है और फिर वह दूसरे थैले में उन मॉनिटर लिजार्ड्स को भरता है फिर उन थैलों में गांठ लगाकर उन्हें भी कुंए से बाहर निकाल देता है। इन सबके बाद सपेरा खुद रस्सी की बनी सीढ़ियों के सहारे ऊपर निकल आता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @muriwalehausla24 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद लोगों ने सपेरे की बहादुरी की खूब तारीफ की। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह सपेरा सच्चा हीरो है, जिसने अपनी जान की परवाह न करते हुए इन मासूम कुत्तों को बचाया।" दूसरे ने कहा, "इंसानियत अभी जिंदा है, ऐसे लोग हमेशा दूसरों को प्रेरणा देते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मौत के कुंए में बॉयफ्रेंड की बाइक पर चिपक कर बैठी लड़की, फिर लड़के ने कराई रोमांचक सैर

दरवाजे के बाहर खड़ा था मगरमच्छ, हलक में आ गई मालकिन की जान, फिर कुत्ते ने जो किया वह देख दिल हो जाएगा खुश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।