1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "मेरी शादी कब होगी Guys", खूबसूरत लड़की का दुख नहीं झेल पाएं लड़के, बारात निकालने तक को हुए तैयार - VIDEO

"मेरी शादी कब होगी Guys", खूबसूरत लड़की का दुख नहीं झेल पाएं लड़के, बारात निकालने तक को हुए तैयार - VIDEO

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Nov 16, 2024 03:32 pm IST,  Updated : Nov 16, 2024 03:32 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की अपनी शादी को लेकर चिंता व्यक्त करते नजर आ रही है। लड़की की इस चिंता को लड़कों ने बहुत ही गंभीरता से लिया और उससे शादी करने के लिए कतार लगा दी।

लड़की ने वीडियो शेयर कर लोगों से पूछा सवाल- India TV Hindi
लड़की ने वीडियो शेयर कर लोगों से पूछा सवाल Image Source : SOCIAL MEDIA

कई लोग अपनी शादी को लेकर बेहद परेशान रहते हैं। वे हमेशा इसी सोच में डूबे रहते हैं कि आखिर उनकी शादी कब होगी। इसी समस्या से जूझ रही एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें वह लोगों से यह पूछते हुए नजर आ रही है कि आखिर उसकी शादी कब होगी। वीडियो में एक खूबसूरत सी लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "Guys दुर्गापूजा बीत गया, दिवाली बीत गया और छठ भी बीत गया लेकिन मेरी शादी कब होगी?"

वीडियो देख यूजर्स ने लड़की के लिए मजे

लड़की का वीडियो वायरल होते ही लड़कों का दिल पिघल गया और उससे शादी करने के लिए लोगों में होड़ मच गई। लोग वीडियो पर कमेंट कर उसे शादी के लिए प्रपोजल भी भेजने लगे और कहने लगे कि वे उससे शादी करने के लिए तैयार हैं। कई लोग तो जल्द ही बारात लेकर निकलने का भी बोलने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - Guys तुमलोगों की भाभी मिल गई। दूसरे ने लिखा - हैलो! ससुर जी बारात लेकर निकलूं क्या फटाफट से। तीसरे ने लिखा - मुझसे अब इसका दुख नहीं देखा जा रहा। मैं आज ही बारात लेकर जा रहा हूं। चौथे ने लिखा - इतनी खूबसूरत लड़की पर इतना बड़ा दुख, लाओ, जहर ही पिला दो मुझे। पांचवें ने लड़की के मजे लेते हुए लिखा - अभी क्रिसमस बाकी है बहन रूक जा तेरी शादी होकर रहेगी।

सोशल मीडिया पर छाया यह वीडियो

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @patnamemes__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथ ही अपने दोस्तों को भी टैग कर उनसे शादी करने को बोला है। वीडियो देखने से पता चल रहा है कि इस वीडियो को सिर्फ मनोरंजन और वायरल होने के लिए बनाया गया है, जिसका वास्तविकता से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें:

मजा नहीं आया यार! जेक पॉल और माइक टाइसन की फाइट को लोगों ने बताया Scripted, कहा - बागपत युद्ध के सामने कुछ भी नहीं

ममता का कर्ज बेटे ने किया पूरा, मां को अपनी गोद में बच्चे की तरह उठाकर भगवान के कराए दर्शन, देखें Video

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।