Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चील से मेमने ने मांगी रहम की भीख, वीडियो देख दंग हो रहे हैं लोग

चील से मेमने ने मांगी रहम की भीख, वीडियो देख दंग हो रहे हैं लोग

Edited By: Ravi Prashant @iamraviprashant Published : Mar 27, 2023 08:34 am IST, Updated : Mar 29, 2023 02:48 pm IST

ये जानवर अपने आप में शिकार के लिए मास्टरमाइंड माने जाते हैं। इनकी नजरों से बचना बहुत मुश्किल है।

viral egle lamb hunt- India TV Hindi
Image Source : TWITTER चील ने गजब शिकार

हम में से कई लोग है, जो बचपन से ही वाइल्डलाइफ वीडियोज देखने के शौकिन है। एक जमाने में हम टीवी को छोड़कर नहीं हटते थे लेकिन अब वही वीडियो हमें मोबाइल फोन में आसानी से देखने को मिल जाता है। एक वाइल्डलाइफ से ही जुड़ा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

पक्षी भी कुशल शिकारी

जब हम जानवरों की दुनिया में शीर्ष शिकारियों के बारे में बात करते हैं तो हम शेर, बाघ, तेंदुआ और बिल्लियों का नाम लेते हैं। ये जानवर अपने आप में शिकार के लिए मास्टरमाइंड माने जाते हैं। इनकी नजरों से बचना बहुत मुश्किल होता है। कुछ ऐसे पक्षी भी होते हैं, जो बेहद खतरनाक और कुशल शिकारी होते हैं। सारस, चील और चील ऐसे पक्षी हैं जो शिकार करने में माहिर होते हैं।

चील की ताकत देख हैरान लोग
जैसे इस वीडियो में चील अपनी बेहतरीन शिकार के कौशल का प्रदर्शन कर रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक बड़े चील ने एक जानवर का शिकार किया है। चील अपने पंजे में एक मेमने को दबोचे हुए आकाश में उड़ रहा है। इससे पता चलता है कि ये चील कितने शक्तिशाली और खतरनाक शिकारी हैं, जो अपने वजन से लगभग दुगने शिकार के साथ उड़ सकते हैं।

अब आगे क्या होगा?
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक छोटे मेमने के साथ उड़ने वाली सुनहरी चील है। इसके साथ ही अपने पंजों की ताकत दिखाती है। यह प्रकृति में रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है।' वीडियो पर लोगों के रिप्लाई भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अब आगे क्या होगा? एक यूजर ने लिखा कि मेमना क्यूट है। एक यूजर ने लिखा कि क्या मेमना बच पाएगी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement