1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन देसी बालकों के सामने डर ने भी टेक दिए घुटने, बच्चे नदी में घुसकर बाहर खींच लाए विशालकाय अजगर

इन देसी बालकों के सामने डर ने भी टेक दिए घुटने, बच्चे नदी में घुसकर बाहर खींच लाए विशालकाय अजगर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 28, 2025 08:53 pm IST,  Updated : Mar 28, 2025 08:53 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो न सिर्फ एक रोमांचक घटना दिखा रहा बल्कि बच्चों की मासूमियत और उनके नन्हे दिलों में छिपे साहस को भी पेश कर रहा है।

विशालकाय अजगर को नदी से बाहर लाते दिखे बच्चे- India TV Hindi
विशालकाय अजगर को नदी से बाहर लाते दिखे बच्चे Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों को हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों फिर से सामने आया है, जिसमें कुछ बच्चे नदी में घुसकर एक विशालकाय अजगर को बाहर खींचते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में बच्चों द्वारा नन्ही उम्र में दिखाई गई हिम्मत और नन्हे हाथों की ताकत को देख हर कोई दंग रह गया। 

वीडियो में दिखा हैरतअंगेज नजारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे नदी में घुसकर पानी में कुछ टटोल रहे हैं। अचानक उनके हाथ में तैरता हुआ एक विशालकाय अजगर आ जाता है। जहां बड़े-बड़े लोग अजगर को देख कोसों दूर भागते हैं वहीं, ये बच्चे बिना डरे अजगर को पकड़ने के लिए नदी में उतर गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे मिलकर पहले अजगर की पूंछ पकड़ते हैं और उसे पानी से बाहर खींचकर ले आते हैं। इसके बाद अजगर का विशालकाय आकार देखने को मिलता है। वह अजगर इतना विशालकाय था कि उसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ऐसे में भी इन बच्चों के चेहरों पर डर का कोई नामों निशान नहीं दिखा। 

उम्र छोटी लेकिन हिम्मत बड़ी

वीडियो में दिख रहे सभी बच्चों की उम्र महज 10-12 साल के आसपास लग रही है। आमतौर पर इतनी छोटी उम्र में बच्चे सांप को देखते ही डर के मारे दुबक जाते हैं लेकिन इन बच्चों की हिम्मत देखिए जो इतने बड़े अजगर को खींचकर नदी से बाहर निकाल लाए। अजगर को नदी के बाहर निकालने के बाद उनमें से एक बच्चा नदी में उतरता है और उस अजगर का मुंह पकड़ लेता है। फिर सभी बच्चे उस अजगर को उठाकर वहां से चले जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है। वीडियो को देकने के बाद जहां एक तरफ लोग बच्चों की बहादुरी की तारीफ करते नहीं थक रहे। तो वहीं दूसरी तरफ लोग वीडियो पर अपनी हैरानी जता रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "ये बच्चे तो बड़ी खतरनाक हैं!" दूसरे ने लिखा- "ये बिहार के बच्चे हैं, जहां वे उड़ती चिड़िया के पर में भी हल्दी लगा देते हैं।" जबकि इस वीडियो पर कुछ लोगों ने चिंता भी जताई। लोगों ने कहा कि इतने खतरनाक जीव के साथ बच्चों का ऐसा जोखिम उठाना सही नहीं है। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @02.sikwa__________ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

'RCB इस बार नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी', IPL 18 के विजेता को लेकर महिला ने किया यह ऐलान

VIDEO: 'धरती पर रहते ही मिल गई अप्सरा', विदेशी युवती के साथ बाबा जी को डांस करते देख पब्लिक ने खूब लिए मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।