1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बनारस है गुरु! बारात में भोजपुरी गाना बजते ही डांस करने लगी विदेशी महिलाएं, Video हो रहा है वायरल

ये बनारस है गुरु! बारात में भोजपुरी गाना बजते ही डांस करने लगी विदेशी महिलाएं, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 15, 2024 12:22 pm IST,  Updated : Feb 15, 2024 01:25 pm IST

वायरल वीडियो में सड़के से एक बारात गुजरती हुई नजर आ रही है। इस बारात में भोजपुरी गाना बजते ही वहां खड़ी कुछ विदेशी महिलाएं डांस करने लगती हैं।

डांस करती हुई विदेशी महिलाएं- India TV Hindi
डांस करती हुई विदेशी महिलाएं Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत एक ऐसा देश है जिसकी संस्कृति, खान-पान, बोली और पोशाक ये सभी चीजें दूसरे देश के लोगों को अपनी तरफ खींचती है। सोशल मीडिया पर आपने ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग भारत की संस्कृति, पोशाक, खान-पान की तारीफ करते हुए दिखाई दिए होंगे। अब इसमें एक नई चीज जोड़ दीजिए और वह नई चीज भोजपुरी गाना है। इस समय सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों ने बवाल मचाया हुआ है। हर कोई इन गानों पर रील बनाकर पोस्ट कर रहा है। इसी बीच बनारस की एक बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

भोजपुरी गाने पर डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बारात सड़क से गुजर रही है। वहीं कुछ विदेशी महिलाएं भी खड़ी हैं। बारात में भोजपुरी गाना बजते हुए आप सुन सकते हैं। भोजपुरी गाना बजते ही वहां खड़ी विदेशी महिलाएं डांस करने लगती हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो, हम बिहारी सबको अपना दीवाना बना लेते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो पर विदेशी लोग अपनी लाइफ को खूल कर जीते हैं, एक तो जनसंख्या कम हैं वहां। हम लोग सिर्फ रोजी-रोटी के लिए जिंदा हैं। वहीं एक यूजर ने बताया है कि, बनारस नहीं भाी बोधगया है।

ये भी पढ़ें-

Teacher और Student का रिश्ता ही ऐसा होता है, बच्चों का सरप्राइज देख टीचर के चेहरे पर आई प्यारी सी मुस्कान

देख लो भईया महाराष्ट्र की सड़कों पर क्या दिख रहा है, Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।