1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Teacher और Student का रिश्ता ही ऐसा होता है, बच्चों का सरप्राइज देख टीचर के चेहरे पर आई प्यारी सी मुस्कान

Teacher और Student का रिश्ता ही ऐसा होता है, बच्चों का सरप्राइज देख टीचर के चेहरे पर आई प्यारी सी मुस्कान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 15, 2024 11:37 am IST,  Updated : Feb 15, 2024 11:39 am IST

बच्चों ने अपने एक टीचर को बर्थडे विश करने के लिए एक अनोखा तरीका खोज निकाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बच्चों ने टीचर को दिया बर्थडे सरप्राइज- India TV Hindi
बच्चों ने टीचर को दिया बर्थडे सरप्राइज Image Source : SOCIAL MEDIA

माता-पिता के बाद एक शिक्षक ही ऐसा शख्स होता है जो आपकी तरक्की से खुश होता है। हर शिक्षक यह चाहता है कि उससे पढ़ा हुआ हर छात्र अपने जीवन में अच्छे पद पर पहुंचे और अपना जीवन अच्छे से बिताए। इसके लिए शिक्षक छात्रों को अपने बच्चे की तरह पढ़ाता है। और उनके इस व्यवहार के कारण बच्चों का भी उनसे लगाव बढ़ जाता है। इसके बाद अपने टीचर को खुश करने के लिए बच्चे कुछ भी कर जाते हैं। ऐसा ही एक नजारा वायरल वीडियो में देखने को मिला है जब बच्चों ने अनोखे तरीके से अपने टीचर को जन्मदिन की बधाई दी है।

बच्चों ने टीचर को किया भावुक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी भावुक हो जाएंगे और अपने उस टीचर को याद करने लगेंगे जिनसे आपका कनेक्शन काफी अच्छा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक क्लास में कुछ बच्चे आपस में लड़ रहे हैं। उधर से उन्हें रोकने के लिए उनके टीचर भागते हुए आते हैं और उन्हें छुड़ाने की कोशिश करते हैं। जैसे ही टीचर बच्चों को हटाते हैं, एक बच्चा उन्हें फूल का गुलदस्ता पकड़ाते हुए जन्मदिन की बधाई देता है। इसके बाद बाकि बच्चे भी उन्हें बर्थडे विश करने लगते हैं। बच्चों का प्यार देखकर टीचर के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है और फिर वो सभी को गले लगा लेते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर class12drams नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 लाख 78 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसा बर्थडे तो सब टीचर डिजर्व करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं अचानक शिक्षक क्यों बनना चाहता हूं? एक अन्य यूजर ने लिखा- इस टीचर ने प्यार जीता है।

ये भी पढ़ें-

देख लो भईया महाराष्ट्र की सड़कों पर क्या दिख रहा है, Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए शख्स ने Blinkit से मांगी अनोखी मदद, चैट का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।