1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बड़े अनोखे तरीके से लड़के ने किया प्रपोज, मगर लड़की नहीं हुई इम्प्रेस, लोगों ने बताया इसके पीछे का कारण

बड़े अनोखे तरीके से लड़के ने किया प्रपोज, मगर लड़की नहीं हुई इम्प्रेस, लोगों ने बताया इसके पीछे का कारण

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 14, 2024 01:48 pm IST,  Updated : Feb 14, 2024 01:48 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का एक लड़की से अपने दिल की बात कहता है। मगर पूरी जान लगाने के बाद भी लड़का उस लड़की को इम्प्रेस नहीं कर पाता है।

लड़की को प्रपोज करता हुआ लड़का- India TV Hindi
लड़की को प्रपोज करता हुआ लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में भी एक साथी हो जिसके साथ वह अपने सुख-दुख की बात शेयर कर सके। इसके लिए कुछ लोग सीधे शादी कर लेते हैं मगर कुछ लोग गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के कॉन्सेप्ट को ट्राइ करते हैं। उनका मानना होता है कि पहले रिलेशनशीप में आएंगे और अगर सब कुछ अच्छा रहा तो हम शादी करेंगे। इसके लिए अपने पसंदीदा शख्स को इम्प्रेस करके उससे हां करवाना पड़ता है जो आसान काम नहीं है। शख्स जिस इंसान को पसंद करता है उसे उसको इम्प्रेस करने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ता है। कुछ लोगों की किस्मत अच्छी होती है मगर कुछ लोगों की किस्मत इस शख्स की तरह होती है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने लड़की को प्रपोज करने के लिए पूरी तैयारी की हुई है। किसी हॉल में वह अपने दोस्तों के साथ मौजूद है। वहां कुछ बैकग्राउंड डांसर भी मौजूद हैं। शख्स ने पहले लड़की को फूलों का गुलदस्ता दिया। इसके बाद वह पंजाबी गाने पर डांस करने लगता है। इस पल को खास बनाने में उसके दोस्त और डांसर भी मदद कर रहे हैं। आखिर में लड़का उस लड़की को अपने दिल की बात बता देता है। मगर लड़की उसे हां बोलने के बजाय वहां से चली जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने बताया इसके पीछे का कारण

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'बहुत बुरा हुआ भाई के साथ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 88 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इतनी नौटंकी करने वाले किसी को नहीं चाहिए। लड़कियों को आजकल रिलेशनशीप में प्राइवेसी पसंद है। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़के ने ज्याद ओवरस्मार्ट बनकर ज्यादा ओवरएक्टिंग कर दी। एक अन्य यूजर ने लिखा- ओवर कॉन्फिडेंस में यही होता है।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तानी महिला रिपोर्टर ने एक शख्स को अचानक जड़ा थप्पड़, Viral Video पर लोग जमकर ले रहे हैं मजे

फुटबॉल ग्राउंड पर अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने खिलाड़ी की ली जान, खौफनाक Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।