1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फुटबॉल ग्राउंड पर अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने खिलाड़ी की ली जान, खौफनाक Video हो रहा है वायरल

फुटबॉल ग्राउंड पर अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने खिलाड़ी की ली जान, खौफनाक Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 14, 2024 11:59 am IST,  Updated : Feb 14, 2024 12:00 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद रौंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में अचानक एक फुटबॉल ग्राउंड पर आकाशीय बिजली गिरती हुई दिखाई दे रही है।

फुटबॉल ग्राउंड पर गिरी आकाशीय बिजली- India TV Hindi
फुटबॉल ग्राउंड पर गिरी आकाशीय बिजली Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर अभी एक फुटबॉल ग्राउंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ खिलड़ी एक ग्राउंड पर फुटबॉल खेल रहे हैं। सभी अपनी-अपनी पोजीशन पर खड़े नजर आ रहे हैं। तभी अचानक एक खिलाड़ी के ऊपर आसमान से बिजली गिरती है और वह जमीन पर गिर जाता है। यह देखते ही अन्य खिलाड़ी हैरान हो जाते हैं और भागते हुए उसकी तरफ जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @StumpSide07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। शख्स ने वीडियो के साथ कैप्शन में बताया कि इंडोनेशिया में बिजली गिरने से फुटबॉलर की मौत हुई। वायरल वीडियो में शख्स ने आगे जानकारी देते हुए बताया है कि, 'वह सुबांग का 34 वर्षीय पुरुष खिलाड़ी था, जिस पर पश्चिम जावा के बांडुंग में सिलिवांगी स्टेडियम में बिजली गिरी।'

उसने आगे कुछ रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि, घटना के बाद भी उस खिलाड़ी की सांसे चल रही थीं। घटना के बाद उसे  अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-

'I Love You Your Wife' लिखकर शख्स ने Pat Cummins की फोटो पर किया कमेंट, रिप्लाई में मिला ऐसा जवाब

शादी में रसगुल्ला खत्म होने की उड़ गई अफवाह, इसके बाद छिड़ गया भयंकर युद्ध, Video हो रहा वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।