1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में रसगुल्ला खत्म होने की उड़ गई अफवाह, इसके बाद छिड़ गया भयंकर युद्ध, Video हो रहा वायरल

शादी में रसगुल्ला खत्म होने की उड़ गई अफवाह, इसके बाद छिड़ गया भयंकर युद्ध, Video हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 14, 2024 10:50 am IST,  Updated : Feb 14, 2024 10:50 am IST

सोशल मीडिया पर किसी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग एक दूसरे पर कुर्सी से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शादी में लड़ते हुए लोग- India TV Hindi
शादी में लड़ते हुए लोग Image Source : INDIA TV

शादी हर किसी के जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक होता है। इस पल को खास बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाती है। पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। घर आए मेहमानों का बहुत अच्छे से ख्याल रखा जाता है। उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया जाता है। मगर अलीगढ़ की एक शादी में इसी खाने की एक डिश ने लोगों के बीच भयंकर लड़ाई करवा दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि शादी के दौरान लोगों के बीच लड़ाई क्यों हुई?

रसगुल्ले के कारण हो गई लड़ाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग रसगुल्ले के लिए लड़ाई कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ में सासनीगेट थाना इलाके में किसी के घर शादी हो रही थी। वहां अचानक एक अफवाह उड़ गई कि शादी में रसगुल्ले खत्म हो गए हैं। इसके बाद लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। यह बहस थोड़ी देर में इतनी बढ़ गई कि लोग एक दूसरे से लड़ने लग गए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह लोग एक दूसरे पर कुर्सी से हमल कर रहे हैं। इस लड़ाई में महिलाएं भी पीछे नहीं हटी और वो भी कुर्सी से लोगों को मारते हुए दिखाई दे रही हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

यह कोई पहला मामला नहीं है जहां रसगुल्ले को लेकर शादी में लोगों के बीच लड़ाई हुई हो। अभी कुछ समय पहले ही आगरा की एक शादी का वीडियो वायरल हुआ था। उस दौरान भी रसगुल्ले को लेकर ही लड़ाई हुई थी। शादी में रसगुल्ला खाने को लेकर लोगों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि लोगों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इस लड़ाई में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें-

चीन का ऐसा शहर जहां पानी में तैरती है बल्डिंग, छत पर बने हैं गैस स्टेशन, Video आपको पूरी तरह से कर देगा हैरान

अंकल जी की रफ्तार के आगे तो मशीन भी धीमी पड़ जाएगी, Video देखकर आप भी कहेंगे- 'सही बात है'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।