1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'I Love You Your Wife' लिखकर शख्स ने Pat Cummins की फोटो पर किया कमेंट, रिप्लाई में मिला ऐसा जवाब

'I Love You Your Wife' लिखकर शख्स ने Pat Cummins की फोटो पर किया कमेंट, रिप्लाई में मिला ऐसा जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 14, 2024 11:31 am IST,  Updated : Feb 14, 2024 11:55 am IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में आपको पैट कमिंस की फोटो पर शख्स का कमेंट और उस पर पैट कमिंस का रिप्लाई देखने को मिलेगा।

वायरल स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेमस स्टार और खिलाड़ियों को उनके फैंस से जोड़ने में काफी मदद करता है। पहले स्टार्स या फिर किसी बड़े खिलाड़ी से मिलना उन तक अपनी बात को पहुंचाना बहुत मुश्किल होता था। मगर जब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आए हैं, यहा काम काफी आसान हो गया है। की स्टार और खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लाइव आते हैं और अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हैं। स्टार्स इन्हीं प्लेटफॉर्म्स पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं, जिन पर कमेंट करके उनके फैंस अपने दिल की बात बताते हैं। अभी एक ऐसा ही कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पैट कमिंस की फोटो पर कमेंट

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्हें वैलेंटाइन डे विश किया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एक शख्स ने कमेंट किया। उसने लिखा, 'I am Indian I love you your wife'। इस कमेंट पर पैट कमिंस ने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'मैं उनको(अपनी पत्नी को) बता दूंगा।' पैट कमिंस का रिप्लाई आते ही इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

यहां देखें वायरल स्क्रीनशॉट

लोगों ने इस पर क्या कहा?

इस वायरल स्क्रीनशॉट को इंस्टाग्राम पर rvcjinsta नाम के पेज से शेयर किया गया है। पेज ने इसे शेयर करते हुए लिखा- पैट कमिंस की तरफ से कैजु्अल रिप्लाई। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 56 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि पैट कमिंस की फोटो पर फरहान नाम के एक शख्स ने यह कमेंट किया था जो अब वायरल हो रहा है। इस वायरल पोस्ट को देखने के बाद एक दूसरे फरहान नाम के यूजर ने लिखा- मेरा नाम बदनाम किया जा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- उसको लगा तारीफ कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- कैसे-कैसे लोग हैं भाई।

ये भी पढ़ें-

शादी में रसगुल्ला खत्म होने की उड़ गई अफवाह, इसके बाद छिड़ गया भयंकर युद्ध, Video हो रहा वायरल

चीन का ऐसा शहर जहां पानी में तैरती है बल्डिंग, छत पर बने हैं गैस स्टेशन, Video आपको पूरी तरह से कर देगा हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।