1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खिलाड़ी की फील्डिंग देख हंसने लगे लोग, एक रन बचाने के चक्कर में उसने ऐसे दे दिए 4 RUN

खिलाड़ी की फील्डिंग देख हंसने लगे लोग, एक रन बचाने के चक्कर में उसने ऐसे दे दिए 4 RUN

 Published : Mar 13, 2023 02:43 pm IST,  Updated : Mar 13, 2023 02:45 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

VIRAL CRICKET VIDEO- India TV Hindi
प्लेयर ने चार रन दे दिया है। Image Source : TWITTER/@THATSSOVILLAGE

अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं तो आपके लिए यह खबर है। आपने अक्सर देखा होगा कि क्रिकेटर क्रिकेट के मैदान में मिस फील्डिंग करते हैं। कुछ फील्डिंग ऐसी होती हैं जो अपने आप में काफी फनी होती हैं। कई बार ऐसा हुआ है जब खिलाड़ी वूप्स मोमेंट का शिकार हुए हैं। आज ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इस वीडियो को देखें, तो आप खुद ही कहेंगे कि यार हमने ऐसी फील्डिंग नहीं देखी। 

चौका नहीं बच पाया यार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खिलाड़ी बाउंड्री बचाने के लिए गेंद के पीछे तेजी से भाग रहा है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि वह चौका बचा लेगा लेकिन खिलाड़ी के साथ ऐसा होता है कि इसकी उम्मीद शायद उसे खुद से नहीं थी। वह गेंद के पीछे दौड़ते हुए गेंद को पकड़ता है और फिर गेंद को बीच मैदान में फेंकने की कोशिश करता है लेकिन गेंद पैर से टकराकर बाउंड्री के पार चली जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

टेनिस बॉल क्यों खेल रहा है?
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के फनी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये खिलाड़ी टेनिस बॉल क्यों खेल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि क्या वो सेव से खेल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि अब रशिया जीतने वाला है। इस वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जो पढ़ने लायक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।