बिहार के गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड स्थित मायापुर में आयोजित मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प और चर्चा का विषय बनता दृश्य सामने आया है। गया के भाजपा के पूर्व सांसद हरि मांझी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे खैनी रगड़ते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सत्ता से दूरी का असर?
स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि सत्ता में रहने के दौरान नेताओं की अलग पहचान और प्रभाव होता है, लेकिन सत्ता से दूर होने पर उनकी स्थिति भी आम लोगों जैसी हो जाती है। कुछ लोग इसे एक जनप्रतिनिधि का साधारण और जमीन से जुड़ा व्यवहार बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे सत्ता से दूरी के बाद बदली परिस्थितियों के रूप में देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो-
बता दें कि शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा का कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान किसी ने पूर्व सांसद हरि मांझी का खैनी रगड़ते हुए वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हरि मांझी अपने पुराने अंदाज में खैनी को रगड़ते और खाते दिख रहे हैं।
हरि मांझी 2005 में बोधगया से विधायक और गया से 2 बार सांसद रहे हैं। वर्ष 2009 और 2014 में भाजपा के हरि मांझी गया लोकसभा से सांसद रहे हैं।
(रिपोर्ट- अजीत कुमार)
यह भी पढ़ें-
London Metro से लाख गुना अच्छी है Bengaluru Metro ? महिला ने Viral Video में बताई सच्चाई; जानिए