1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भोजपुरी गाने पर डांस का तड़का लगाकर लड़की हो गई वायरल, कमेंट्स में लोगों ने बताया अपने दिल का हाल

भोजपुरी गाने पर डांस का तड़का लगाकर लड़की हो गई वायरल, कमेंट्स में लोगों ने बताया अपने दिल का हाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 08, 2023 06:06 pm IST,  Updated : Nov 08, 2023 07:22 pm IST

ट्रेन में एक लड़की ने भोजपुरी गाने पर ऐसा जहर डांस किया कि वीडियो रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद कमेंट्स की तो लड़ी ही लग गई।

Viral - India TV Hindi
चलती ट्रेन में लड़की ने लगाए जबरदस्त ठुमके Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कभी दिल्ली मेट्रो में लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी रेलवे प्लेटफॉर्म पर लड़की के डांस का वीडियो वायरल होता है। कभी CP में कपल की अश्लील हरकत दिखाई देती है तो कभी कुछ और वायरल हो जाता है। दिल्ली मेट्रो में डांस का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब ट्रेन में एक लड़की के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स से पूरा कमेंट सेक्शन भर दिया।

भोजपुरी गाने पर लड़की ने लगाया ठुमका

अभी सोशल मीडिया पर एक लड़की के डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में चलती ट्रेन में खचा-खच भीड़ के बीच लड़की भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गाने 'मेहरी के हाथे मोटा जइबा' पर शानदरा ठुमके लगादी हुई दिखाई दे रही है। कुछ लोग उससे नजरे चुरा रहे हैं तो कुछ लोग अपनी आंखें फाड़-फाड़ कर उस लड़की के डांस को देख रहे हैं। वीडियो को लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं।

लोगों ने क्या कुछ कहा?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ये बीमारी तो कोविड से भी ज्यादा तेजी से फैल रही है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 66 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस बीमारी को टिकटोरियी कहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या पागलपन है यार? तीसरे यूजर ने लिखा- रेलवे बोर्ड इस मामले में क्या कर रहा है?

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

इस डॉक्टर साहब ने वीडियो में ऐसा क्या दिखा दिया, जो जमकर देख रहे लोग

दिल्ली की Pollution रोकने के लिए आनंद महिंद्रा ने दिया कैसा आईडिया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।