1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने अपनी 60 साल की मां को बना दिया मॉडल, लुक देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

लड़की ने अपनी 60 साल की मां को बना दिया मॉडल, लुक देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 08, 2023 11:40 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 11:40 pm IST

एक लड़की ने अपनी मां को अपने कपड़े पहना देती है और उसके बाद उसने अपनी मां के बदले हुए लुक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मां-बेटी का वीडियो।- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मां-बेटी का वीडियो। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर आज कल एक ट्रेंड चल रहा है जिसमें लोग अपने मां-बाप को अपने कपड़े पहनाकर उनके बदले हुए लुक का फोटो यावीडियो शेयर कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की ने अपनी मां को अपने कपड़े पहना दिए। जिसके बाद उसकी मां का लुक देख सबके होश ही उड़ गए। बता दें कि लड़की की मां की उम्र 60 साल है। सोशल मीडिया पर लड़की की मां का बदला हुआ लुक जिसने भी देखा वह उसका दिवाना हो गया। वीडियो में लड़की की मां इतनी जवान नजर आ रही कि लोग पूछ रहे कि इसमें से बेटी कौन है और मां कौन है। लड़की की मां अपनी उम्र से कई गुना ज्यादा जवान लग रही है। 

सबरीना ने अपनी मां को अपने कपड़े पहना कर दोनों की फोटो को शेयर किया।
Image Source : INSTAGRAMसबरीना ने अपनी मां को अपने कपड़े पहना कर दोनों की फोटो को शेयर किया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया ये वीडियो

इंस्टाग्राम पर कोलाज बनाकर शेयर की अपनी और मां की तस्वीर।
Image Source : INSTAGRAMइंस्टाग्राम पर कोलाज बनाकर शेयर की अपनी और मां की तस्वीर।

लड़की का नाम सबरीना साबलोस्की है और उसने यह वीडियो टिक-टॉक पर शेयर किया था। सबरीना ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा,'अपनी करीब 60 साल की मां को मैंने खुद में बदल दिया।' वीडियो में सबरीना की मां ने सबसे पहले एक फ्लोरल ड्रेस पहन रखा है और साथ ही गले में एक खूबसूरत सा नेकलेस भी पहना है। उसके बाद सबरीना की मां उसकी क्रॉप टॉप और मीनी स्कर्ट पहने हुए दिख रही है। इन कपड़ों में वह बेहद ही दिलकश और अपनी उम्र से बहुत ही छोटी नजर आ रही है। सबरीना ने वीडियो को पेस्ट करते हुए कैप्शन लिखा,' लंबे समय से इंतजार था... मेरे पास वास्तव में कहने के लिए शब्द नहीं हैं।' सबरीना ने अपनी मां की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। 

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

सबरीना के इस वीडियो पर दो लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 8 मिलीयन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। उनके इस पोस्ट पर यूजर्स काफी मजेदार तमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या ये सचमुच तुम्हारी मां है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि क्या मैं तुम्हारी मां के साथ डेट पर जा सकता हूं? वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि तुम्हारी मां सिर्फ 20 साल की लग रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये महिला बेहद खूबसूरत है क्या ये वाकई में 60 साल की है? 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।