सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां लोग अपने अरमानों को पूरा करने के लिए तरह-तरह के कारनामे करते हुए देखे जा सकते हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। अधिकतर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल खुद के लिए पार्टनर ढूंढने के लिए भी करते हैं। जहां लड़के रसियन गर्ल की फिराक में पोस्ट डालते दिखते हैं तो वहीं लड़कियां किसी धन्ना सेठ से सेट होकर सेटल होने की फिराक में लगी रहती हैं। हाल में ऐसी ही एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जो अपनी शादी के लिए किसी अमीर इंसान को ढूंढ रही है।
लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सिर्फ टीशर्ट पहनकर सड़कों पर घूम रही है और वह अपने लिए किसी अमीर दूल्हे की तलाश में है। उसके हाथ में एक तख्ती है, जिस पर लिखा है, "Looking For Rich Husband" यानी अमीर पति की तलाश है। लड़की के हाथ में दिख रहे बोर्ड से यह पता चलता है कि उसे किसी धन्ना सेठ की तलाश है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रही लड़की का नाम अन्ना एवेरीना (Anna Averina) है। जिसने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल @_mis_please_ से शेयर किया है।
लड़की के लिए लग गई आशिकों की लाइन
वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं, वीडियो को बड़ी संख्या में लाइक और शेयर भी किया गया है। हालांकि वीडियो देखने से यह पता चलता है कि वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के नजरिए से बनाया गया है। अन्ना एवेरीना के अकाउंट पर आपको इस तरह के कई और वीडियो भी देखने को मिल सकते हैं। इस वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- एक अमीर आदमी ढूंढो और उसे अपना पति बना लो। फिर तलाक लेकर उसके ही पैसों से दुनिया घूमो। दूसरे ने लिखा - अमीर लोग चालाक होते हैं, वो तुम्हे ही इस्तेमाल कर के छोड़ देंगे। तीसरे ने लिखा- अगर खुद अय्याशी करने की सोची है तो मत सोचो। अमीर लोग कुछ भी खरीदने के बजाय उसे किराए पर लेना बेहतर समझते हैं। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने लड़की को अपना प्रपोजल भी दे दिया। एक ने लड़की को प्रपोज करते हुए लिखा- मैं अमीर तो नहीं हूं, लेकिन आप जैसी खूबसूरत लड़की को गर्लफ्रेंड बनाना चाहूंगा। क्या बनोगी?
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: