1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील का बुखार उतरने को तैयार नहीं, मेट्रो में लड़की ने बनाई Reel, अब Video हुआ वायरल

रील का बुखार उतरने को तैयार नहीं, मेट्रो में लड़की ने बनाई Reel, अब Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 23, 2025 11:03 am IST,  Updated : Jan 23, 2025 11:03 am IST

एक लड़की का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़की मेट्रो में डांस कर रही है। अब वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करके रिएक्शन दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
मेट्रो में डांस करते हुए लड़की ने बनाई Reel Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत से लोग आपको ऐसे मिल जाएंगे जिनके सिर पर रील बनाने का बुखार इस कदर चढ़ा हुआ है कि वो उतरने को तैयार नहीं है। वैसे तो रील बनाने में कोई गलत बात नहीं है मगर रील भी जगह देखकर बनाना चाहिए। कई लोग रील की वजह से ही सोशल मीडिया पर फेमस हुए हैं मगर अधिकतर लोग पब्लिक प्लेस में डांस करते हुए और अतरंगी हरकत करते हुए रील बनाते हैं जिससे दूसरे लोग असहज महसूस करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की मेट्रो में रील बनाती हुई नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि कुछ लोग मेट्रो में सफर कर रहे हैं। वहीं एक लड़की भी है जो गेट के पास खड़ी है। वो भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए रील बना रही है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो उस वक्त किस जगह पर है और वहां दूसरे लोग भी सफर कर रहे हैं। लड़की को दूसरे लोग इग्नोर कर रहे हैं और वो अपने फोन में लगे हुए हैं। वहीं लड़की डांस करते हुए रील बना रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें लोग मेट्रो के अंदर ही डांस करते हुए रील बनाते नजर आए हैं। उसी लिस्ट में एक नया वीडियो जुड़ गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desHi__chora नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रील्स के चक्कर में मेट्रो में भी अश्लीलता की हद पार करती लड़कियां।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इनको शर्म नहीं आती मेट्रो में रील बनाने में। दूसरे यूजर ने लिखा- इनको जेल में डाल दो। तीसरे यूजर ने लिखा- फेमस होना है सबको। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस मादा को नर की जरूरत है।

ये भी पढ़ें-

असली बाहुबली तो यह बंदा निकला, उसकी ताकत देख दंग रह जाएंगे आप, देखें Video

घोड़ों को नहीं मिल रही घास और गधे खा रहे च्यवनप्राश, Video देख याद आएगी यही कहावत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।