1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने खुद से शादी की, फिर 24 घंटे के अंदर ली तलाक

लड़की ने खुद से शादी की, फिर 24 घंटे के अंदर ली तलाक

 Published : Mar 14, 2023 01:45 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 01:45 pm IST

गुजरात में एक महिला ने खुद से शादी कर ली। जिसने भी ये खबर सुनी उसके होश उड़ गए।

viral news- India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : TWITTER/ @SOFIMAURE07

आपने कुछ दिन पहले सुना था कि गुजरात में एक महिला ने खुद से शादी कर ली। जिसने भी ये खबर सुनी उसके होश उड़ गए। अब एक ऐसा ही मामला फिर से सामने आया है। एक लड़की ने खुद से शादी कर ली लेकिन न जाने ऐसा क्या हुआ कि अब लड़की खुद को तलाक देने की प्लानिंग कर रही है जबकि शादी को सिर्फ 24 घंटे ही बीते हैं। इस खबर के बाद सभी लोग हैरान हो गए कि पहले तो खुद से शादी की फिर इतनी जल्दी तालाक। 

लड़की ने खुद दी जानकारी

इस बात की जानकारी खुद युवती ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। युवती ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, "आज, अपने जीवन के सबसे झूठे पलों में, मैंने शादी का जोड़ा खरीदा और खुद से शादी करने के लिए शादी का केक बनाया।" इस पोस्ट ने ट्विटर पर यूजर्स के बीच एक बड़ी तबाही ला दी। सभी यूजर्स इस ट्वीट पर रिप्लाई कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप झूठ क्यों बोलती हो? सब जानते हैं कि तुमने मुझसे शादी की है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा ही होता है कि मुझे शादियाँ पसंद हैं और मुझे स्किज़ोफ्रेनिक पसंद हैं। इस पोस्ट पर लोगों के काफी फनी रिएक्शन आ रहे हैं। आपको बता दें कि युवती ने अपनी शादी इसी फरवरी के महीने में की थी। 

इस तरह कई मामले आ गए हैं, जहां युवती ने खुद से शादी की है लेकिन ये ऐसा पहला मामला देखा गया कि जिसमें शादी के 24 घंटे के बाद युवती ने खुद को तालाक देने का इरादा भी बना लिया है। वहीं आपको बता दें कि इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है लेकिन इस खबर की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।